फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   lion took woman in his jaw, the other women also lost life

महिला को जबड़े में दबा ले गया शेर, बचाने के चक्कर में साथी ने भी गंवाई जान

Mon, 25 Jul 2016 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jul 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
lion took woman in his jaw, the other women also lost life
चीन के वाइल्ड लाइफ पार्क में हादसा

चीन में एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो सकते है।  राजधानी बीजिंग में वाइल्ड लाइफ पार्क में दो महिलाओं को लापरवाही की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी।

विज्ञापन


शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे का वक्त था और पार्क में घूमने वाले लोगों की संख्या अच्छी-खासी थी। अचानक ही वहां शेर आने से हड़कंप मच गया। शेर ने कार के गेट के सामने खड़ी महिला को अपने जबड़ों में दबाया और खींच कर ले गया।
विज्ञापन


कार में मौजूद महिला की साथी उसे बचाने के लिए दौड़ी जरुर लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये दिल-दहला देने वाला पूरा घटनाक्रम कैद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार का गेट खुला था, कि वहां अचानक शेर आ गया

lion took woman in his jaw, the other women also lost life
चीन में दर्दनाक हादसा

पार्क में कार से घूमने आए एक परिवार ने दोपहर तीन बजे गाड़ी रोकी और ड्राइवर की सीट बदलने के लिए एक महिला कार से उतरकर खड़ी थी। कार का गेट खुला हुआ था, कि वहां शेर आ गया।

किसी को भी आभास नहीं हुआ और लापरवाही ने एक दुखद घटना को अंजाम दे दिया। महिला के पीछे से आए एक शेर ने उसे अपने जबड़े में दबाया और खींचकर वहां से दूर ले गया।

घटना से पार्क में चीख-पुकार मच गई। महिला को बचाने के लिए उसके साथी दौड़ पड़े लेकिन फिर एक और मौत ने वहां दहशत का माहौल पैदा कर दिया।

एक और महिला हुई हादसे का शिकार

lion took woman in his jaw, the other women also lost life
चीन के वाइल्ड लाइफ पार्क में हादसा

महिला को बचाने आई दूसरी महिला को एक दूसरे शेर ने अपना शिकार बना डाला। जब तक वन विभाग प्रशासन हरकत में आता तब तक पार्क दो मौतों का गवाह बन चुका था।

हालांकि पार्क के भीतर सावधानी बरतने के लिए कई सारे चेतावनी से भरे बोर्ड लगे हुए हैं, लेकिन इस लापरवाही से हुए दर्दनाक हादसों ने पार्क पर लिखी उन चेतावनियों के मायने भी खत्म कर दिए।

पार्क में बोर्ड पर लिखा है कि कार को अच्छी तरह से लॉक करें। कार से ना उतरने की हिदायत भी वहां लिखी हुई है।  लेकिन परिवार ने ऐसा नहीं किया, जिसका खामियाजा उन्हें दो मौतों के रूप में चुकाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed