फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   landslide in china more than hundred people trapped

चीन में भूस्खलन, सौ से ज्यादा लोग फंसे

Sat, 11 Aug 2012 12:04 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2012 12:04 PM IST
विज्ञापन
landslide in china more than hundred people trapped
चीन के उत्तरी पूर्वी प्रांत लिआओनिंग में तूफान ‘दामरे’ के कारण मची तबाही के बाद भूस्खलन में एक गांव के 100 से ज्यादा लोग फंस गए हैं। वहीं नौ लोगों की मौत होने और चार अन्य के लापता होने की खबर है।
विज्ञापन


स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह घटना युन्नान प्रांत के तेजिया गांव की है, जहां भूस्खलन में 100 से ज्यादा लोग फंसे हैं। हालांकि इससे पहले इयुआन कांउटी में भूस्खलन में फंसे 200 लोगों में से 80 से ज्यादा को बचा लिया गया है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, चीन के लिआओनिंग प्रांत में शनिवार को आए तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इससे दो लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


तूफान के कारण जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से छह तो शियुआन शहर के ही हैं। यहां तूफान के कारण बिजली ठप हो गई, सड़कों पर यातायात जाम हो गए और पेयजल आपूर्ति भी बाधित हुई। करीब 1 लाख 10 हजार लोग बेघर हो गए। इसके अलावा, बेन्क्सी शहर में भी बाढ़ आ गई है, जिसके कारण एक सुरंग में 300 से ज्यादा मजदूर फंस गए हैं। हालांकि बचावकर्मी उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश में लगे हुए हैं। वहीं चीन के हुबई प्रांत में भी बाढ़ में 100 लोगों के फंसे होने की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed