{"_id":"5ae43ca84f1c1ba1098b6fc3","slug":"know-which-type-of-gift-president-xi-jinping-got-from-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए चीन में पीएम मोदी ने क्या 'तोहफा' दिया शी जिनपिंग को","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
जानिए चीन में पीएम मोदी ने क्या 'तोहफा' दिया शी जिनपिंग को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 28 Apr 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को अनौपचारिक बैठक के दौरान तोहफे के तौर पर चीनी चित्रकार शू बीहोंग की दो पेंटिंग्स दी। शू ने ये पेंटिंग्स पश्चिम बंगाल के विश्व भारती विश्वविद्यालय में 1939-40 में ठहरने के दौरान बनाई थीं। शू स्याही से पक्षियों और घोड़ों की पेंटिग्स बनाते थे। वह ऐसे पहले चीनी चित्रकार थे जिन्होंने कलात्मक अभिव्यक्ति की जरूरतों को सामने रखा था। इन पेंटिंग्स में 20वीं सदी के चीन की छवि दिखती है। वहीं शी को गिफ्ट की गई पेंटिंग्स में एक घोड़ा और घास पर गौरेया नजर आ रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक यह पेंटिंग्स शू ने विश्वभारती विश्वविद्यालय में बनाई थी। इन पेटिंग्स का ऑर्डर भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) ने दिया था। यह घास और गौरेया की पेंटिंग्स विश्वविद्यालय में संग्रहित हैं। इन्हीं की प्रतिलिपी जिनपिंग के लिए ऑर्डर की गईं थीं। सूत्रों के मुताबिक शू प्रथम विजिटिंग अफसर के तौर पर शांति निकेतन आए थे। उस दौरान दिसंबर 1939 में रवींद्रनाथ टैगोर ने उनकी 150 से अधिक पेंटिंग्स की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया था।
विज्ञापन
बता दें बैठक में पीएम मोदी ने चीन और भारत के ऐतिहासिक संबंधों की प्रशंसा करते हुए कहा था कि दुनिया की 40 फीसदी आबादी की जिम्मेदारी इन दो देशों पर है। उन्होंने स्ट्रेंथ शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संपर्क को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। पीएम ने कहा कि दोनों ही देशों के पास अपने नागरिकों और दुनिया की भलाई के लिए काम करने का एक बड़ा मौका है।
विज्ञापन