प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियों को भारत भेज रहा चीन?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के सबसे बड़े ट्रेन निर्माता के भारत में प्लांट खोलने के एक दिन बाद ही बीजिंग, भारत सरकार को ये भरोसा दिलाने में जुट गया है कि वह भारत में प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियां नहीं लगा रहा है। दरअसल इस बात को लेकर चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स फर्स्ट ने एक खबर में लिखा है कि ट्रेन निर्माता भारत में प्रदूषण फैलाने वाली कंपनी हो सकती है,लेकिन बाद में उसने लिखा है कि नहीं वह ऐसा नहीं कर सकती।
गौरतलब है कि चाइना रेलवे रोलिंग स्टॉक कार्पोरेशन लिमिटेड ने ऐलान किया है कि वह हरियाणा सरकार के साथ संयुक्त उपक्रम में एक इंजन कारखाना लगा रहा है।
साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि वह पहली विदेशी कंपनी है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक-इन-इंडिया इनिशिएटिव में भागीदार बन रही है।
चीनी कंपनियों को मिल सकता है ठंडा वेलकम
अखबार ने लिखा है कि कुछ चीनी लोगों का मानना है कि भारत में चीनी कंपनियों को ठंडा वेलकम मिल सकता है क्योंकि वह भारत में प्रदूषण फैलाने वाली हो सकती है। ये चीनी लोग अर्थशास्त्री नहीं हैं पर वह उस बात को जाहिर करते हैं जो चीनी सोसायटी और निवेशकों के बीच आमतौर पर चल रही होती है।
इसके बाद अखबार लिखता है कि कुछ भारतीय भी चीनी उत्पादों को प्रदूषण फैलाने वाला मानते हैं। साथ ही प्रदूषण को लेकर भारत में चीनी कंपनियों के प्रवेश में कुछ बाधाएं सामने आ रही हैं क्योंकि भारत के कुछ लोग चीन-भारत प्रोडक्शन टाईअप के कारण भारत में प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियां आ सकती हैं।
अखबार लिखता है कि भारत में चीनी कंपनियों के प्रवेश से उनके ओवर प्रोडक्शन की भारत में खपत हो सकेगी। अखबार लिखता है कि चीनी कंपनियों की तकनीक भारतीय कंपनियों की तकनीक से कहीं ज्यादा है यहीं वजह है कि भारत,चीनी कंपनियों को भारत आने के लिए कई प्रकार की छूट दे रहा है।