{"_id":"575b7b1c4f1c1b507e9c57bd","slug":"international-community-should-respect-sovereignty-of-pakinstan-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए : चीन","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
पाक की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए : चीन
एजेंसी/ बीजिंग
Updated Sat, 11 Jun 2016 08:14 AM IST
विज्ञापन
drone
- फोटो : Wikipedia
तालिबान सरगना मुल्ला अख्तर मंसूर को निशाना बनाकर किए गए अमेरिकी ड्रोन हमले के खिलाफ चीन ने पाक का समर्थन किया है। शुक्रवार को चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग लेई ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद से निपटने के लिए काफी प्रयास किया है और अफगान सुलह प्रक्रिया का समर्थन किया हैं। वह पाकिस्तान की ओर से अमेरिकी ड्रोन हमले की निंदा करने के एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
दरअसल, अमेरिका ने पाकिस्तान की जमीन पर मुल्ला मंसूर को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया था, जिसमें तालिबान सरगना की मौत हो गई थी। इसके बाद पाक ने अमेरिकी ड्रोन हमले की निंदा करते हुए इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया था।
विज्ञापन