फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   India's NSG membership not on Seoul meet agenda: China

NSG में प्रवेश को लेकर समर्थन की आस देख रहे भारत को चीन ने दिया झटका

Mon, 20 Jun 2016 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Jun 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
India's NSG membership not on Seoul meet agenda: China
परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में प्रवेश के लिए चीन के समर्थन की उम्मीद कर रही मोदी सरकार को ड्रैगन ने करारा झटका दिया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि दक्षिण कोरिया की राजधानी सिओल में इस सप्ताह होने जा रही एनएसजी की बैठक में नए राष्ट्रों के प्रवेश को लेकर कोई चर्चा नहीं होनी है। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, 'राष्ट्रों के प्रवेश को लेकर एनएसजी में अब भी मतभेद हैं। मौजूदा स्थिति को देखते हुए हम उम्मीद करते हैं कि कोई भी फैसला आपसी सलाह-मशविरा के बाद ही लिया जाएगा।'
विज्ञापन

 

India's NSG membership not on Seoul meet agenda: China
आपको बता दें कि रविवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि बीजिंग एनएसजी में भारत के प्रवेश का विरोध नहीं कर रहा है। विदेश सचिव एस जयशंकर के 16-17 जून के चीन दौरे और सुषमा के बयान के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए हुआ ने कहा कि 24 जून से सोल में होने जा रही एनएसजी की बैठक के एजेंडे में भारत को इस 48 सदस्यीय समूह में शामिल करने का मुद्दा शामिल नहीं है।

उन्होंने कहा कि हम समझते हैं कि इस साल सिओल में हो रहे वार्षिक सम्मेलन में ऐसा कोई विषय शामिल नहीं है। गैर एनपीटी देश एनएसजी में प्रवेश को लेकर फिक्रमंद हैं, लेकिन एनएसजी बंटा हुआ है। ऐसे में सिओल में होने जा रहे वार्षिक सम्मेलन में प्रवेश के मुद्दे के बारे में बात करना अभी उचित नहीं है। हुआ चुनयिंग ने कहा, 'मैं कहना चाहती हूं कि एनएसजी के एजेंडे में गैर एनपीटी देशों के एनएसजी में शामिल होने का मुद्दा कभी शामिल नहीं रहा।' 

Published by Yogender Kumar 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed