{"_id":"59ba9f084f1c1bb5688b48ec","slug":"india-japan-bullet-train-project-threat-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-जापान की बढ़ती दोस्ती से चिढ़ा चीन, कहा- गठबंधन की बजाय साझेदारी के लिए करें काम","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
भारत-जापान की बढ़ती दोस्ती से चिढ़ा चीन, कहा- गठबंधन की बजाय साझेदारी के लिए करें काम
एजेंसी/ बीजिंग
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने बृहस्पतिवार को आशा व्यक्त करते हुए कहा कि उम्मीद है कि भारत और जापान के बीच बढ़ते संबंध शांति और स्थिरता के लिए अनुकूल होंगे।
विज्ञापन
साथ ही जोर देकर यह भी कहा कि दोनों देशों को गठबंधन बनाने की बजाय भागीदारी के लिए काम करना चाहिए।
चीनी विदेश मंत्रालय का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे भारत दौरे पर हैं और नई दिल्ली व टोक्यो अपने संबंधों को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
पढ़ें- बुलेट ट्रेन से पाक के आतंकवाद तक, जानिए- मोदी और शिंजो की जुगलबंदी की 10 बड़ी बातें
विज्ञापन
भारत-जापान की बढ़ती रणनीतिक भागीदारी पर पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, ‘हम इस बात का समर्थन करते हैं कि क्षेत्रीय देशों को टकराव के बिना संवाद के लिए खड़ा होना चाहिए और गठबंधन की बजाय साझेदारी के लिए काम करना चाहिए।’
वहीं जापान द्वारा भारत को यूएस-2 एयरक्राफ्ट बेचे जाने के सवाल पर चुनयिंग ने कुछ भी कहने से इनकार करते हुए कहा कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की बैठक खत्म होने के बाद ही वह किसी भी सवाल का जवाब देंगी।