{"_id":"59a01c0c4f1c1b180a8b4808","slug":"india-denies-china-wrong-said-not-imposed-new-anti-dumping-fee-on-products","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने चीन को ठहराया गलत, बोला- उत्पादों पर नहीं लगा रहे नया एंटी डंपिंग शुल्क ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
भारत ने चीन को ठहराया गलत, बोला- उत्पादों पर नहीं लगा रहे नया एंटी डंपिंग शुल्क
एजेंसी/बीजिंग
Updated Fri, 25 Aug 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
Indo-China
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने चीन के सरकारी मीडिया की उन खबरों को तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है जिसमें कहा गया है कि भारत इस साल चीन के 93 उत्पादों पर नया एंटी डंपिंग शुल्क लगाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
भारत ने कहा कि पांच साल के दौरान लिए गए फैसलों के तहत यह एंटी डंपिंग शुल्क पहले से लागू है। चीन के सरकारी दैनिक अखबार की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत चीन के 93 उत्पादों पर एंटी डंपिंग शुल्क लगाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
पढ़ेंः- चीन की सेना में भर्ती होने के लिए अजीब शर्तें जारी, जानकर हो जाएंगे हैरान
विज्ञापन
भारतीय दूतावास ने यहां बयान में कहा कि हालिया मीडिया खबरों में कहा गया है कि भारत सरकार चीन के 93 उत्पादों पर एंटी डंपिंग शुल्क लगाने की तैयारी कर रही है। ये खबरें तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।
बयान में कहा गया है कि मौजूदा स्थिति यह है कि इन 93 उत्पादों पर पहले से एंटी डंपिंग शुल्क लागू है। इसमें कैमिकल और पेट्रोकैमिकल इस्पात और अन्य धातु उत्पाद, फाइबर और धागे, मशीनरी उत्पाद, रबड़ या प्लास्टिक उत्पाद, इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक उत्पाद और उपभोक्ता सामान आदि शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि इन 93 उत्पादों पर एंटी डंपिंग शुल्क लगाने का फैसला पांच साल के दौरान लिया गया है।