फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   india advocates deep relationship with brics count

भारत ने ब्रिक्स देशों के साथ की गहरे संबंधों की वकालत

Tue, 20 Jun 2017 04:20 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग 
एजेंसी/ बीजिंग  Updated Tue, 20 Jun 2017 04:20 AM IST
विज्ञापन
india advocates deep relationship with brics count
- फोटो : amar ujala
भारत ने ब्रिक्स देशों के साथ अपने संबंधों को बढ़ाने की वकालत की है। विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि भारत ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) को काफी महत्व देता है और हम अपने संबंधों को और अधिक बढ़ाने के लिए अपने साथियों के साथ आपसी विश्वास, सम्मान एवं पारदर्शिता के साथ काम करना जारी रखे हुए हैं। ब्रिक्स देशों ने वित्तीय मामलों से जुड़े अपने एजेंडे को विस्तार देते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष मौजूद आतंकवाद से निपटने के मुद्दों और सुरक्षा संबंधी मुद्दों को इसमें शामिल कर लिया है।
विज्ञापन


ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की सोमवार को हुई बैठक को संबोधित करते हुए विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि सुरक्षा संबंधी मुद्दों और आतंकवाद से निपटने के मुद्दों पर ब्रिक्स देशों के बीच एक अहम समझ बनी है। उन्होंने कहा, वित्तीय मामलों में सहयोग के अलावा ब्रिक्स के एजेंडे में एक सतत विस्तार हुआ है। 
विज्ञापन


सिंह ने कहा, ‘ब्रिक्स के संयुक्त कार्य समूह की प्रक्रिया मई 2017 में पूरी हो चुकी है।’ उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक इस समूह की सितंबर में होने वाली बैठक से पहले अगले ही माह होने वाली है। सितंबर की बैठक चीन के शियामेन में होनी है। सिंह ने सोमवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed