फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   in chinas Xinjiang province orders given to muslims to sumbit kuran

चीन के शिनजियांग प्रांत में मुसलमानों को कुरान जमा कराने का आदेश

Sat, 30 Sep 2017 02:06 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Sat, 30 Sep 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
in chinas Xinjiang province orders given to muslims to sumbit kuran

चीन के शिनजियांग प्रांत से आ रही खबरों के अनुसार, चीनी अधिकारियों ने स्थानीय मुसलमान आबादी से नमाज के दौरान इस्तेमाल होने वाली चटाई और कुरान समेत सभी धार्मिक सामानों को जमा करने का आदेश दिया है। 'रेडियो फ्री एशिया' के मुताबिक, यहां ज्यादातर मुसलमान वीगर, कज्जाख और किर्गिज मूल के हैं।

विज्ञापन


इस बीच, समाचार एजेंसी पीटीआई ने चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का हवाला देते हुए कहा है कि शिनजियांग प्रांत में शांति है और स्थानीय लोग शांतिपूर्वक रह रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोग अफवाहों और निराधार आरोपों से दूर रहेंगे।
विज्ञापन


उधर, रेडियो फ्री एशिया के मुताबिक अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और मस्जिदों से कहा है कि इन आदेशों का तत्काल पालन करें या सजा के लिए तैयार रहें। पिछले कुछ सालों से शिनजियांग में मुसलमानों को लंबी दाढी रखने और रमजान के दिनों में रोजा रखने पर भी पाबंदियां लगाई जाती रही हैं। पिछले बुधवार को कजाखस्तान की सीमा के पास आल्टे इलाके के एक व्यक्ति ने रेडियो को बताया कि सभी गांवों और काउंटी स्तरों पर कुरान जब्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लगभग हर घर में एक कुरान है। निर्वासित ग्लोबल वीगर कांग्रेस के प्रवक्ता डिलसैट रैक्सिट के अनुसार, पिछले सप्ताह से काशगर, हुनान और अन्य क्षेत्रों से इसी तरह की कार्रवाई की जानकारी मिली है।

in chinas Xinjiang province orders given to muslims to sumbit kuran

उन्होंने कहा कि उन्हें यह सूचना मिली है कि प्रत्येक वीगर को इस्लाम से संबंधित सभी चीजों को जमा करना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस इसको लागू करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही है।इस साल की शुरुआत में, शिनजियांग के अधिकारियों ने ये कहते हुए पांच साल के अंदर प्रकाशित सभी कुरान को जब्त कर लिया था कि ये 'अतिवादी सामग्री' हो सकती हैं।

सूचना के मुताबिक, 'थ्री इलीगल एंड वन आइटम' अभियान के तहत मुसलमानों की पवित्र किताब समेत सभी धार्मिक वस्तुएं और संभावित चरमपंथी सामानों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जैसे कि रिमोट कंट्रोल वाले खिलौने, बडे चाकू और विस्फोटक सामग्री। इस अभियान के तहत वीगर लोगों के पास मौजूद 'आपत्तिजनक' सामानों को प्रतिबंधित किया जाता है। चीन के पश्चिमी हिस्से में शिंजियांग प्रांत में वीगर समुदाय के करीब एक करोड लोग रहते हैं। जातीय रूप से ये तुर्क मुसलमान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed