फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   In China, Millions of Chinese officials directed to read Xi's new book 

चीन में लाखों अधिकारियों को राष्ट्रपति शी की नई किताब पढ़ने का दिशानिर्देश

Fri, 24 Nov 2017 10:10 AM IST
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Updated Fri, 24 Nov 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
In China, Millions of Chinese officials directed to read Xi's new book 
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

चीन में शी जिनपिंग के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद लाखों अधिकारियों को प्रशासन की ओर से उनकी नई किताब पढ़ने का दिशानिर्देश दिया गया है। इस किताब में उनके भाषणों, वैचारिक विचारों और हिदायतें को शामिल किया गया है। सत्ताधारी कम्यूनिस्ट पार्टी ने एक नोटिस जारी करके यह कहा है।

विज्ञापन


दोबारा चुने जाने के बाद 64 वर्षीय शी ने पार्टी में माओ जेडांग और उनके उत्तराधिकारी डेंग शिओपिंग के बराबर दर्जा हासिल कर लिया है जिससे पार्टी के संविधान में उनके विचारों को भी जगह दी गई है। लगातार दूसरी बार वे पार्टी, राष्ट्राध्यक्ष और सेना के अध्यक्ष बन गए हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें- ड्रैगन की नयी चालः OBOR मुहिम में शामिल हो भारत तो बदल दिया जाएगा CPEC का नाम
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीसी की केंद्रीय समिति के कार्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, देश के सभी क्षेत्रों और विचारों को प्रशासन पर शी जिनपिंग की नई किताब पढ़नी चाहिए। ‘शी जिनपिंग : चीन का प्रशासन’ का दूसरा संस्करण इस महीने के शुरुआत में प्रकाशित हुई। 

नोटिस में कहा गया है कि सितंबर 2014 में पहले संस्करण के प्रकाशित होने के बाद सीपीसी के सिद्धांतों को समृद्ध करते हुए शी जिनपिंग लगातार नए सिद्धांतों, विचारों और रणनीतियों को आगे बढ़ाते रहे हैं। नोटिस में कहा गया है कि किताब पढ़ने को पार्टी स्कूल के प्रशिक्षण, सभी स्तर पर पार्टी समितियों, कार्यकारी नेतृत्व अकादमियों और शासन की अकादमियों में भी शामिल किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed