{"_id":"59a443c74f1c1bd2018b459e","slug":"in-china-case-will-register-on-national-anthem-singers-who-sings-everywhere","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में हर जगह राष्ट्रगान गाने वालों पर होगा मुकदमा, बन रहा नया कानून ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन में हर जगह राष्ट्रगान गाने वालों पर होगा मुकदमा, बन रहा नया कानून
एजेंसी/ बीजिंग
Updated Mon, 28 Aug 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रगान को हद से ज्यादा प्रोत्साहित करना और हर जगह गाने की छूट देने का खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है क्योंकि उनका दुरुपयोग होने लगता है। दरअसल निजी अवसरों पर अनुचित तरीके से राष्ट्रगान बजाने के खिलाफ फैसला लेते हुए चीन एक कड़े कानून का मसौदा तैयार कर रहा है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मसौदा कानून को दूसरी बार अध्ययन के लिए शीर्ष वैधानिक संस्था नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) स्टैंडिंग कमेटी के द्विमासिक सत्र को दिया गया था, जिसने सोमवार को काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पढ़ें: चीन की गीदड़भभकी, 'डोकलाम गतिरोध पर भारत सीखे सबक'
विज्ञापन
सरकारी समाचार एजेंसी शिंहुआ की रिपोर्ट के अनुसार सांसदों ने अंतिम संस्कार और अन्य अनुचित निजी अवसरों, व्यावसायिक विज्ञापनों या सार्वजनिक स्थानों में बजने वाले पार्श्व संगीत के रुप में राष्ट्रगान के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव का समर्थन किया है।
पढ़ें: चीन के वीटो के बावजूद NSG में भारत की एंट्री के लिए कोशिश कर रहा है अमेरिका
रिपोर्ट के अनुसार, दुर्भावना से राष्ट्रगान के बोल के साथ छेड़छाड़ करने वालों सहित सभी उल्लंघनकर्ताओं को आपराधिक मुकदमे का सामना करना होगा या 15 दिन की हिरासत में भेजा जाएगा। इसके अनुसार केवल एनपीसी सत्रों के उद्घाटन एवं समापन, संवैधानिक शपथ ग्रहण समारोहों, ध्वजारोहण समारोह, स्मरणोत्सव, राष्ट्रीय महत्वपूर्ण तिथियों एवं अन्य उचित अवसरों सहित औपचारिक राजनीतिक सभाओं में ही राष्ट्रगान की इजाजत होगी।