फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   In Brics Summit, China may tell Pakistan to crack down on LeT and JeM

BRICS में पाक को एक और तगड़ा झटका, LeT-जैश पर कार्रवाई के लिए दबाव बना सकता है चीन

Tue, 05 Sep 2017 09:38 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Tue, 05 Sep 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
In Brics Summit, China may tell Pakistan to crack down on LeT and JeM
Xi Jinping

पाकिस्तान में आतंकवाद को लेकर भारत के बाद अमेरिका की सख्त चेतावनी का असर ब्रिक्स सम्मेलन में देखने को मिल सकता है। चीनी एक्सपर्ट्स के मुताबिक ब्रिक्स जैसे वैश्विक पटल पर ड्रैगन पाकिस्तान को लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद पर कार्रवाई करने के लिए कह सकता है। आपको बता दें कि पाकिस्तान में बेस्ड इन दोनों आतंकी संगठनों का नाम ब्रिक्स देशों के घोषणापत्र में शामिल किया गया हैं। 

विज्ञापन


LeT और जैश पर कार्रवाई करने के लिए चीन बना सकता है दबाव
अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में दो चीनी एक्सपर्ट्स ने कहा कि चीन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र में शामिल दोनों आतंकी संगठनों, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव पाकिस्तान पर बना सकता है।
विज्ञापन


पढ़ें:- BRICS समिट में आज होगी मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, डोकलाम विवाद पर बन सकती है बात
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के बीजिंग में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ साउथ एशिया एंड साउथ ईस्ट एशियन स्टडीज के डायरेक्टर हू शिशैंग ने कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र को ध्यान में रखते हुए यह कहा जा सकता है कि इस मुद्दे को लेकर चीन के स्टैंड में स्पष्ट बदलाव आया है।


भारतीय कूटनीति की बहुत बड़ी जीत
इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर हू शिशैंग ने कहा कि बेशक, इन आतंकी समूहों को घोषणापत्र में शामिल किया जाना चाहिए। लेकिन, पाकिस्तान में इससे भी ज्यादा खतरनाक आतंकी समूह हैं जिन्होंने पिछले दिनों चीन के दो नागरिकों की हत्या कर दी थी। ऐसे आतंकी समूहों के नाम भी लिस्ट में शामिल होने चाहिए।

पढ़ें:- BRICS: भारत ने शियामेन में चुकाया चीन से गोवा का बदला

इससे पहले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र में पहली बार पाकिस्तान के दो आतंकी समूहों का नाम शामिल गया। जिसे भारतीय कूटनीति खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बहुत बड़ी जीत माना जा रहा है। पीएम मोदी इससे पहले जी -20 से लेकर संयुक्त राष्ट्र तक के हर मंच से आतंकवाद को लेकर दुनिया के दोहरे मापदंड पर हमला बोल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed