फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Huaxi the richest village in the world where residents have all the facilities like an city

यह है दुनिया का सबसे अमीर गांव, जहां हर नागरिक के खाते में हैं करोड़ों रुपये

Sat, 06 Oct 2018 11:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जियांगसू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जियांगसू Updated Sat, 06 Oct 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
Huaxi the richest village in the world where residents have all the facilities like an city
दुनिया का सबसे अमीर गांव वाक्शी

क्या आपने कभी किसी ऐसे गांव के बारे में सुना है जहां के नागरिकों के खाते में करोड़ों रुपये जमा हों। या फिर आपको किसी ऐसे गांव के बारे में मालूम है जहां शहरों जैसी सारी सुविधाएं मौजूद हैं। ज्यादातर लोगों का जवाब ना में होगा। लेकिन आज हम आपको दुनिया के ऐसे ही एक गांव के बारे में बताते हैं। यह गांव हमारे पड़ोसी देश चीन के जियांगसू प्रांत में है जिसका नाम वाक्शी है लेकिन इसे सुपर विलेज का नाम दिया गया है। 

विज्ञापन


गांव के नाम के अनुसार ही यहां के लोग शान से अपना जीवनयापन करते हैं। जानकारी के मुताबिक इस गांव के हर शख्स के खाते में लगभग 1.50 करोड़ रुपये से भी ज्यादा राशि जमा है। केवल इतना ही नहीं यहां के हर नागरिक के पास आलीशान घर और चमचमाती गाड़ियां हैं। इस गांव को करोड़ों डॉलर की कंपनियों का गढ़ माना जाता है जिसमें स्टील और शिपिंग जैसी मुख्य कंपनियां शामिल हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि गांव के ज्यादातर घर एक जैसे हैं। बाहर से देखने में यह घर किसी होटल की तरह नजर आते हैं। वाक्शी को दुनिया का सबसे अमीर गांव कहा जाता है। गांव में हेलिकॉप्टर, टैक्सी और थीम पार्क मौजूद हैं। यहां की सड़कें रोशनी से चमकती रहती हैं। केवल इतना ही नहीं आप यहां हेलिकॉप्टर को उड़ान भरते हुए भी देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज बेशक यह गांव काफी अमीर है लेकिन अतीत में यहां के निवासी काफी गरीब हुआ करते थे। गांव को तरक्की और कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने का श्रेय कम्युनिस्ट पार्टी के स्थानीय सचिव वू रेनाबो को जाता है। उन्होंने ही गांव के विकास का खाका तैयार किया था। रेनाबो ने कंपनी का गठन करके सामूहिक खेती को बढ़ावा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed