फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Hong Kong to withdraw visa free entry facility for Indians from 23 january 2017

चीन के दबाव में फैसला! अब बगैर वीजा के हांगकांग नहीं जा सकेंगे भारतीय

Wed, 21 Dec 2016 03:24 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
एजेंसी/ बीजिंग Updated Wed, 21 Dec 2016 03:24 AM IST
विज्ञापन
Hong Kong to withdraw visa free entry facility for Indians from 23 january 2017

चीन के विशेष व्यवस्थापकीय क्षेत्र हांगकांग ने भारतीय यात्रियों को तगड़ा झटका दिया है। हांगकांग ने भारतीयों को अब तक मिल रही वीजा मुक्त प्रवेश की सुविधा को बंद करने का फैसला किया है। जनवरी से हांगकांग जाने के इच्छुक भारतीयों को ‘आगमन पूर्व पंजीकरण’ कराना होगा। अभी तक कोई भी भारतीय नागरिक बगैर वीजा के 14 दिन के लिए हांगकांग की यात्रा पर जा सकता था। आशंका जताई जा रही है कि हांगकांग ने भारत विरोध यह कदम चीन के दबाव में आकर लिया है। 

विज्ञापन


हांगकांग के आव्रजन विभाग ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि भारतीयों के लिए आगमन पूर्व पंजीकरण की व्यवस्था 23 जनवरी, 2017 से लागू हो जाएगी। वेबसाइट पर बताया गया है कि भारतीयों के ‘आगमन पूर्व पंजीकरण’ के लिए  आनलाइन सेवा शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


आव्रजन विभाग ने कहा है कि अब अगर भारतीय हांगकांग आते हैं अथवा अपनी यात्रा के दौरान हांगकांग में प्रवेश करते हैं तो इसके लिए उन्हें अनिवार्य रूप से ‘आगमन पूर्व पंजीकरण’ के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा और पंजीकरण की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करना होगा।  विभाग ने कहा है कि अगर कोई भारतीय विमान से कहीं और की यात्रा पर है और वह हांगकांग में उतरने के बाद एयरपोर्ट से बाहर नहीं जाता है तो उसके लिए ‘आगमन पूर्व पंजीकरण’ जरूरी नहीं होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अभी तक भारतीयों को हांगकांग जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती थी। अगर उनके पास वैध पासपोर्ट है तो वे 14 दिन के लिए हांगकांग जा सकते थे। लेकिन अब हांगकांग ने भारत के विरोध के बावजूद इस सुविधा को बंद करने का फैसला किया है। हांगकांग ने यह फैसला वहां शरण लेने वाले भारतीयों की संख्या में हुए इजाफे को देखते हुए लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed