14 साल के बेटे से गर्भवती हुई 34 साल की महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट ने एक 34 साल की महिला को अपने 14 वर्षीय बेटे से शाररिक संबध बनाने पर तीन साल की सजा का ऐलान किया है। यह वाकया चीन के हांग-कांग शहर का है जहां अदालत ने महिला को अपने नाबालिग बेटे से संबध बनाने पर तीन साल की सजा सुनाई है।
सामाजिक तौर पर मामले की गंभीरता के चलते कोर्ट ने महिला को सजा सुनाने के साथ ही मीडिया को इस स्टोरी के साथ मां और बेटे की तस्वीर न छापने की सख्त हिदायत दी है। कोर्ट ने मीडिया को आदेश दिया है कि इस मामले को मीडिया ज्यादा तरजीह न दे।
वहीं चीन के एचके समाचार पत्र को दोनों की तस्वीर छापने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। हालांकि महिला और उसके बेटे के पारिवारिक पहचान की कोई ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।
बताया गया कि वे लोग लगभग वर्ष 2013 में चीन के गुआंगज़ौ से हांग-कांग पलायन कर गए।
गर्भवती हुई महिला
कोर्ट की फाइलों के मुताबिक वर्ष 2015 के मध्य में मां और बेटा दोनो एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में महिला के बेटे को गंभीर चोटें आई। उपचार के दौरान ही महिला ने बेटे से सेक्सुअल रिलेशन बनाए और कुछ माह बाद पता चला कि वह गर्भवती हो गई।
महिला के पति ने एक दिन बेटे के साथ संबध बनाते हुए पकड़ लिया और महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज की। हालांकि महिला ने बाद में अपने पति और बेटे से माफी भी मांगी। अब इस मामले में हांग-कांग कोर्ट ने महिला को नाबालिग से संबध बनाने के आरोप में तीन साल की सजा सनाई है।