फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Highway robbery in China: a person sold the road for money overnight

चीन में हाइवे डकैती: पैसे के लिए रातों रात एक व्यक्ति ने सड़क बेची

Sat, 03 Feb 2018 12:55 AM IST
एजेंसी, शंघाई
एजेंसी, शंघाई Updated Sat, 03 Feb 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
Highway robbery in China: a person sold the road for money overnight

‘हाइवे रॉबरी’ का अर्थ अमूमन किसी चीज के लिए ज्यादा पैसा देने या सड़क पर यात्रियों से लूटपाट की घटना के लिया जाता है। लेकिन चीन में मुहावरे ‘हाइवे रॉबरी’ का एक नया अर्थ निकलकर आया है। चीनी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक व्यक्ति ने रातों रात 800 मीटर लंबे ठोस राजमार्ग को बेच दिया। 

विज्ञापन


यह घटना 24 जनवरी को जब जिआगसु प्रांत में सानकेशु गांव के स्थानीय निवासी अपने यहां की सड़क को देखकर भौचक्के रह गए। रातों रात 800 मीटर लंबे राजमार्ग के कंकरीट गायब थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। छानबीन के बाद पुलिस ने सरनेम झु नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


उसने बताया कि वह गरीबी से तंग आ गया था और पैसे के लिए राजमार्ग को डिगर मशीन से खोदकर और कंकरीट को ट्रक पर लादकर स्टोन मैटेरियल फैक्ट्री को बेच आया। उसने बताया कि उसे महसूस हुआ कि पैसे बनाने के लिए कंकरीट की बिक्री एक अच्छा अवसर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा उसने 800 मीटर लंबे राजमार्ग को डिगर मशीन से खोद डाला और उसे रातों रात स्टोन मैटेरियल फैक्ट्री को बेच दिया। झू को 500 टन कंकरीट के फैक्ट्री से 5000 युआन यानी तकरीबन 795 डॉलर मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed