फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   here cab services are closed for women from 10 pm to 6 am because of increasing number of rape cases

पुरुष ड्राइवर रात के वक्त महिलाओं को नहीं देंगे कैब सेवा, जानिए क्यों और कहां

Sun, 17 Jun 2018 09:41 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 17 Jun 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
here cab services are closed for women from 10 pm to 6 am because of increasing number of rape cases

चीन की राजधानी बीजिंग में कार पूलिंग सेवाओं के साथ पुरुष ड्राइवर रात 10 बजे के बाद किसी भी महिला को सफर नहीं करा पाएंगे। टैक्सी में महिलाओं के साथ बलात्कार की दो घटनाओं के बाद ये नियम लागू किया गया है। इस नियम के बाद महिलाओं को रात के समय किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए शहर में पर्याप्त मात्रा में महिला ड्राइवर की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


स्थानीय सरकार ने कैब हेलिंग सेवा दीदी को बंद कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी को उसी लिंग नियम के साथ सीमित संचालन की अनुमति दी गई है लेकिन रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक महिलाओं के लिए सेवाओं को निलंबित करने को कहा है। यानि पुरुष ड्राइवर सुबह 6 बजे से रात को 10 बजे तक ही कार पूलिंग सेवाओं के साथ महिला सवारियों को सेवा प्रदान कर सकते हैं। इस दौरान महिलाओं के साथ किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। लेकिन रात 10 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक वह महिलाओं को सेवा नहीं दे सकते।
विज्ञापन


शहर में दो बड़े रेप के मामलों के बाद सरकार ने ये कदम उठाया है ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पहले केस में एक 21 साल की फ्लाइट अटेंडेंट महिला का रेप और हत्या हुई थी। वहीं दूसरे केस में एक 35 साल के व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई। उसने भी एक महिला के साथ कैब में रेप किया था। पीड़िता बीजिंग शहर से बाहर गांव जाने के लिए सफर कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों मामलों के बाद भी सरकार ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया था लेकिन इसके दोबारा फिर ऐसी ही घटना हुई। लेकिन इसमें पीड़ित महिला बचने में सफल हो गई और आरोपी वारदात को अंजाम नहीं दे सका। मामला ये था कि जब 22 साल की एक महिला कैब में सफर कर रही थी तभी रास्ते में ड्राइवर ने एक सुनसान इलाके में कैब रोक दी।


महिला को पहले ही उस ड्राइवर पर शक हो गया था कि वह कुछ गलत करने वाला है। इसलिए वह अपने माता-पिता को पहले ही ये बात बता चुकी थी कि उसे ड्राइवर पर शक हो गया है। जैसे ही ड्राइवर उसे पीछे की सीट तक लेकर गया तभी उसका परिवार वहां पहुंच गया। इसके बाद आरोपी ड्राइवर को बिना कपड़ों के ही भागने पर मजबूर होना पड़ा। फिर केस दर्ज कराने के बाद उसे दूसरे दिन पकड़ लिया गया। अब सरकार के इस नए नियम पर कैब कंपनी का कहना है कि वह अपनी कैब में एक इमरजेंसी बटन लगावाएगी जिससे यात्री इमरजेंसी के वक्त अपने परिवार और दोस्तों को सतर्क कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed