{"_id":"586d172a4f1c1b005215a0ef","slug":"heavy-smog-in-large-parts-of-china-over-150-flights-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के बड़े हिस्से में भारी धुंध, 150 से अधिक उड़ानें रद्द","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन के बड़े हिस्से में भारी धुंध, 150 से अधिक उड़ानें रद्द
एजेंसी/ बीजिंग
Updated Wed, 04 Jan 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के अधिकतर हिस्सों में भारी धुंध के चलते 150 से अधिक उड़ानें रद्द हो गईं और नववर्ष की छुट्टियों के बाद राजमार्गों को भी बंद कर दिया गया। सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि बुधवार सुबह तक चीन के उत्तरी हेबेई प्रांत की राजधानी शिंजिआजुआंग स्थित एयरपोर्ट पर कुल 164 उड़ानें रद्द कर दी गईं। कम दृश्यता की समस्या के चलते चार उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों पर उतारना पड़ा।
विज्ञापन
उड़ानों के अलावा सड़क मार्ग की आवाजाही भी प्रभावित रही। धुंध के कारण मंगलवार सुबह बीजिंग में छह राजमार्गों के कुछ हिस्सों को बंद करना पड़ा। घने धुंध ने पिछले पांच दिनों से बीजिंग समेत 71 शहरों को अपनी चपेट में ले रखा है और आगे परिस्थिति और भी खराब होने की संभावना है।
विज्ञापन
हालांकि चीन सरकार ने इससे निपटने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। फैक्ट्रियों द्वारा प्रदूषण के लिए बनाए गए दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर लगाम लगाने के लिए 40,000 अधिकारियों की नियुक्ति भी की है।
विज्ञापन