फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   having sex in dressing room lead to jail

ड्रेसिंग रूम में सेक्स करना इस जोड़े को पड़ गया भारी

Tue, 21 Jul 2015 11:51 AM IST
Updated Tue, 21 Jul 2015 11:51 AM IST
having sex in dressing room lead to jail

चीन में इंटरनेट पर इन दिनों एक सेक्स वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक जोड़े को ड्रेसिंग रूम के अंदर सेक्स करते देखा सकता है। यूनिक्लो नाम की यह दुकान राजधान बीजिंग के करीब संलिटन में स्थित है। अबतक कई लाख लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है।



चीन में इंटरनेट पर निगरानी रखने वाले साइबर प्रशासन इस वीडियो को लेकर काफी गंभीर है। इसके लिए देश में दो सबसे बड़ी वेब पोर्टल्स सिना और टेनसेंट को इस तरह के वीडियो को फैलने से रोकने में नाकाम रहने के लिए फटकार लगाई है। बीजिंग पुलिस ने अश्लील सामग्री फैलाने के आरोप में अबतक छह लोगों को गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार किए गए लोगों में एक 19 वर्षीय युवक और वीडियो में दिखाई देने वाले जोड़े के साथ चार अन्य लोग शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक यह वीडियो अप्रैल में बनाया गया था।

विज्ञापन

वीडियो हुआ वायरल

having sex in dressing room lead to jail

 फिलहाल पुलिस दो बातों को ध्यान में रखते हुए इस मामले की जांच कर रही है। पहला यह कि इस वीडियो को किसने पोस्ट किया और दूसरा यह कि कहीं यह यूनिक्लो का कोई पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं है।

इस वीडियो में एक युवक टी-शर्ट और जींस में पहने हुए है जबकि युवती पूरी तरह से नग्न अवस्था में है और उसके अंतःवस्त्र नीचे जमीन पर पड़े हुए हैं। इस वीडियो में दोनों की चेहरे साफतौर पर देखे जा सकते हैं। हालांकि, इस दौरान यह भी सवाल उठ रहे हैं कि यह वीडियो उनकी जानकारी में सोशल मीडिया पर वितरित किए गए या नहीं।

इस वीडियो के अंत में एक महिला की आवाज सुनाई देती है जो कहती है, 'संलिटन के यूनिक्लो स्टोर में स्वागत है।' आपको बता दें कि यूनिक्लो जापान मूल की फास्ट फैशन क्लोदिंग चैन है जो जानीमानी कपड़ों के रिटेल गैप की तरह ही है।

चीन में प्रतिबंधित है पोर्नोग्राफी

having sex in dressing room lead to jail

विवाद के बाद कंपनी ने इस तरह के किसी भी मामले में अपनी संलिप्तता से साफ इंकार कर दिया है। कंपनी ने अपने ग्राहकों से अपील किया कि 'सामाजिक न्याय को बनाए रखने के लिए अपने नैतिक मानकों का पालन करें, फीटिंग कमरों का प्रयोग ठीक से करें।'

आपको बता दें की चीन में पोर्नोग्राफी पूरी तरह से गैर कानूनी है और देश में सभी पॉर्न वेबसाइटों पर पूर्ण प्रतिबंध है। पूरे शहर में लाल रंग के बैनरों के जरिए लोगों से यह अपील किया जा रहा है कि वह ऐसी गंदगी से दूर रहें। साल 1997 के बाद से देश में वैवाहेत्तर यौन सम्बंद्ध बनाना गैर कानूनी हो गया, बावजूद इसके सेक्स संबंधों के प्रति लोगों का नजरिया काफी उदार हो चुका है और ऐसे मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed