फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Global times says, India misjudges China’s hope for peace

चीन से मिली धमकी, भारत पीछे नहीं हटा तो होगा युद्ध

Wed, 09 Aug 2017 08:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Wed, 09 Aug 2017 08:18 AM IST
विज्ञापन
Global times says, India misjudges China’s hope for peace
india china
चीनी सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने एक बार फिर से भारत को धमकी दी है। ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि भारतीय सुरक्षा एजेंसिया भारत सरकार को गुमराह कर रही हैं कि चीन भारत पर हमला नहीं करेगा। ये ठीक वैसा ही है, जैसे साल 1962 में नेहरू की सरकार को गुमराह किया गया था। चीनी मीडिया ने साफ कहा कि ये भारत के लिए आखिरी चेतावनी है कि वो अपने सैनिकों को वापस बुलाए, क्योंकि चीन फिर से वो कदम उठा सकता है, जिसकी भारतीय एजेंसियों को उम्मीद नहीं है। 
विज्ञापन


डोकलाम विवाद: युद्ध छेड़कर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है चीन
विज्ञापन


ग्लोबल टाइम्स ने भारतीय मीडिया के लेख का हवाला देते हुए कहा कि भारतीय एजेंसियों ने ये बात तय कर ली है कि चीन भारत पर हमले या सीमित हमले का रिस्क नहीं उठाएगा।  ये बात रही है कि चीन युद्ध नहीं चाहता, पर अगर चीनी जमीन पर भारतीय सैनिक मौजूद रहे, तो मामला दूसरा हो सकता है। इस बाबत ग्लोबल टाइम्स के एडिटर ने वीडियो भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने साल 1962 में भी सीमा पर लगातार उकसाने वाले काम किए थे। उस समय की नेहरू सरकार को भी यकीन था कि चीन भारत पर हमला नहीं करेगा। क्योंकि उस समय चीन अपने अंदरूनी मुश्किलों से निपट रहा था। अमेरिका-चीन में तनातनी थी और रूस के साथ संबंधों में भी गर्मी थी। पर अब का समय बदल चुका है, लेकिन भारत की सोच नहीं बदली। भले ही अबतक 55 साल बीच चुके हैं। 

ग्लोबल टाइम्स लिखता है कि कोई भी सरकार अपने मजबूत पड़ोसी देश से उलझना नहीं चाहती। खुद भारत सरकार भी मान चुकी है कि विवादित हिस्सा चीन और भूटान के बीच विवादित है। इसके अलावा ये भी साफ है कि भारतीय लोगों को पता है कि वो चीनी सेना को नहीं हरा सकते। बावजूद कि चीन उनपर हमला नहीं करेगा, ये सोच बना कर चल रहे हैं। 

अमेरिका को अपने साथ मान रहा है भारत

Global times says, India misjudges China’s hope for peace
China
ग्लोबल टाइम्स लिखता है कि भारत अमेरिका को अपने साथ मानकर चल रहा है। जो चीन पर दबाव डालेगा। ये दिखाता है कि भारत अमेरिका के भरोसे बैठा है और वो चीन-भारत के बीच रणनीतिक-सामरिक नियंत्रण बनाने की होड़ को नजरअंदाज कर रहा है। भारत को लगता है कि अगर चीन आगे बढ़ा तो अमेरिका उसके पक्ष में स्टेटमेंट जारी करेगा या फिर भारतीय महासागर में अपने युद्धक पोत भेजेगा।

ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक भारत अपने कानूनी और नैतिक समझ को भुलाकर बैठा है। पर चीन अपने होश में है और वो पहले कोई भी बड़ा कदम उठाना नहीं चाहता। चीन चाहता है कि भारत खुद पहल करके अपनी सेना को पीछे हटाए, और चीन को बड़ा कदम उठाने पर मजबूर न करे। पर अगर भारत को इस बात का भरोसा है कि चीन मिलिटरी एक्शन नहीं लेगा, तो उसका अनुमान इंटरनेशनल पॉलिटिक्स और मिलिटरी साइंस दोनों ही कसौटियों के आधार पर बिल्कुल गलत है। अगर भारत अपने इसी नीति पर टिका रहता है, तो चीन के लिए कोई भी कदम उठाना मुश्किल नहीं होगा। 

गौरतलब है कि भारत और चीन की सेनाएं डोकलम में करीब दो माह से आमने-सामने है। इस जगह पर चीनी सैनिक सड़क बना रहे थे, जो भारत-भूटान-चीन के बीच ट्राई जंक्शन है। इसे भारतीय सैनिकों ने रोक दिया और तभी से दोनों देशों के बीच तनाव हालिया समय में अपने चरम पर पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed