{"_id":"5bca5fd5bdec2269af648893","slug":"former-interpol-s-wife-expresses-doubt-about-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरपोल के पूर्व चीफ मेंग की पत्नी ने जताया हत्या का शक, चीन सरकार को बताया क्रूर","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
इंटरपोल के पूर्व चीफ मेंग की पत्नी ने जताया हत्या का शक, चीन सरकार को बताया क्रूर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 20 Oct 2018 04:25 AM IST
विज्ञापन
interpol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरपोल के पूर्व चीफ मेंग होंगवेई की पत्नी ने चीनी सरकार को क्रूर और गंदा बताते हुए कहा, मुझे नहीं लगता कि मेरे पति जिंदा होंगे। बीबीसी को फ्रांस में दिए साक्षात्कार में ग्रेस मेंग ने कहा कि चीनी सरकार ने उनके पति को रहस्यमयी परिस्थितियों में गिरफ्तार किया। उन्हें लगता है कि यह राजनीतिक उत्पीड़न है। शक है कि उन्हें मार दिया गया है।
ग्रेस मेंग ने बताया कि उन्हें भी धमकी भरे फोन आ रहे हैं। फ्रांस में भी उन्हें निशाना बनाया जा सकता है। चीनी सरकार अपने विरोधियों के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकती है। वह क्रूर और गंदी है, लेकिन वह इसके खिलाफ लड़ेंगी। वह नहीं चाहतीं कि किसी अन्य की पत्नी और बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाए। मेंग होंगवेई पिछले महीने चीन दौरे पर लापता हो गए थे। उन पर घूस लेने के आरोपों की जांच की घोषणा के बाद 7 अक्टूबर को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पुलिस प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से वह चीन की हिरासत में हैं।
चीन के दबाव में इंटरपोल : ताइवान
ताइवान ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि चीन के दबाव में इंटरपोल ने अगले महीने होने वाली बैठक में शामिल होने से इनकार किया है। ताइवान ने इंटरपोल को पर्यवेक्षक के तौर पर जनरल एसेंबली की बैठक में इंटरपोल को शामिल होने का न्योता दिया था। ताइवान प्रमुख विलियम लाइ ने बताया कि इंटरपोल की अस्वीकृति अनुचित हैं, लेकिन हम जानते हैं इसके पीछे चीन का ताइवान पर प्रतिबंध है। हमारे प्रति चीन का रवैया बेहद अभिमानी रहा है।