फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   flight attendant accepts mid air proposal from boyfriend and as a result got dismissal letter

फ्लाइट में शादी का प्रस्ताव किया स्वीकार, कंपनी ने निकाला नौकरी से बाहर

Mon, 17 Sep 2018 03:40 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 17 Sep 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
flight attendant accepts mid air proposal from boyfriend and as a result got dismissal letter
फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज करता प्रेमी

हर किसी लड़की का सपना होता है कि उसके सपनों का राजकुमार उसे इस तरह से प्रपोज करे कि वह पल उसे जिंदगी भर याद रहे। विमान के उड़ान भरने के बाद अपने प्यार को प्रपोज करना एक अच्छा विचार है। लेकिन दुर्भाग्य से चीन में एक विमान सहायक (फ्लाइट अटेंडेंट) के लिए शादी का यह रोमांटिक प्रपोजल स्वीकार करना खुशी की बजाए दुख का कारण बन गया है। चैनल 8 की रिपोर्ट के अनुसार लगभग एक महीने पहले एक अनाम फ्लाइट अटेंडेंट को उसके प्रेमी ने शादी के लिए विमान में प्रपोज किया था।

विज्ञापन


चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस की इस फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोजल स्वीकार करने की वजह से बर्खास्तगी पत्र मिला है। एशिया वन के अनुसार यह घटना मई की है। फ्लाइट के टेक-ऑफ करने के 30 मिनट बाद फ्लाइट अटेंडेंट के प्रेमी ने अपने घुटनों पर बैठकर अपनी महिला मित्र को प्रपोज किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि 10 सितंबर को उसे इस आधार पर नौकरी से निकाल दिया गया कि उसने यात्रियों की सुरक्षा की अनदेखी की।
विज्ञापन


कंपनी का कहना है कि इस रोमांटिक व्यवहार की वजह से यात्रियों के बीच अशांति पैदा हो गई और यह यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से बहुत ज्यादा गैर जिम्मेदाराना काम था। एशिया वन के अनुसार चीनी सोशल मीडिया पर फ्लाइट अटेंडेंट की बर्खास्तगी को लेकर लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं। कुछ लोगों ने इसे अमानवीय बताया है तो कुछ ने इसे गैर पेशेवर रवैया करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed