फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Eight people die in China after hijacked bus crashes

अपहृत बस से कुचलकर आठ व्यक्तियों की मौत, 22 अन्य घायल

Tue, 25 Dec 2018 05:16 PM IST
संदीप भट्ट भाषा, बीजिंग
भाषा, बीजिंग Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 25 Dec 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
Eight people die in China after hijacked bus crashes
प्रतीकात्मक तस्वीर

दक्षिणपूर्वी चीन के फुजियान प्रांत में मंगलवार को एक अपहृत बस ने राहगीरों को कुचल दिया जिससे इस हादसे में एक पुलिसकर्मी सहित कम से कम आठ व्यक्तियों की मौत हो गई और 22 अन्य जख्मी हो गए। एक व्यक्ति ने चाकू से बस के चालक पर हमला किया। 

विज्ञापन


सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ के मुताबिक यह घटना फुजियान प्रांत के लोंगयान में हुई । संवाद समिति ने बताया कि बस को हाईजैक कर लिया गया था । सरकारी टेलीविजन चैनल सीजीटीएन ने ट्वीट किया, ‘‘आठ व्यक्तियों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए।’’ 
विज्ञापन




एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है जिसके पास चाकू था। जांच जारी है। पुलिस ने हमलावर की पहचान अभी तक नहीं की है। चीन में हाल के वर्षों में इस तरह के हमले हुए हैं। पूर्व की घटनाओं में स्कूली बसों को निशाना बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed