{"_id":"59c892b54f1c1b9c688b652c","slug":"eleven-killed-in-china-house-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन: दो मकानों में लगी भीषण आग, 11 लोगों की मौत, 12 घायल ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन: दो मकानों में लगी भीषण आग, 11 लोगों की मौत, 12 घायल
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
China Fire
- फोटो : AFP
चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत में भीषण आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गयी और 12 लोग घायल हो गये। सरकारी सूत्रों ने बताया कि आधी रात के बाद चीन में झेजियांग के ताइझाऊ में दो मकानों में आग लग गई। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, यह आग युहुआन शहर में रात करीब डेढ़ बजे लगी।
विज्ञापन
सरकारी अधिकारियों ने बताया कि 2 लोगों को गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है लेकिन जांच जारी है। ताइझाऊ में ऐसा पहली बार नहीं कि ऐसी भयानक आग लगी है।
विज्ञापन
2007 में भी आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 2014 में आग लगने से 16 लोग मरे थे। इसी साल फरवरी में भी फूट मसाज पार्लर में आग लगने की घटना सामने आयी थी। इस घटना में 18 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन