{"_id":"5c3ba4a9bdec2273314f27f3","slug":"electric-vehicles-india-invited-china-to-invest-and-participate","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक वाहन : निवेश और भागीदारी के लिए भारत ने चीन को दिया आमंत्रण","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
इलेक्ट्रिक वाहन : निवेश और भागीदारी के लिए भारत ने चीन को दिया आमंत्रण
Mon, 14 Jan 2019 02:20 AM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 14 Jan 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने वर्ष 2030 तक इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने के लिए चीन को भागीदारी और निवेश का आमंत्रण दिया है। चीन में भारतीय दूतावास की ओर से रविवार को इस संबंध में प्रेस वक्तव्य जारी किया गया, जिसमें इस संबंध में नीति आयोग के प्रमुख सलाहकार अनिल श्रीवास्तव का हवाला दिया गया है।
विज्ञापन
श्रीवास्तव ने यहां 11 से 13 जनवरी तक ‘ग्लोबल जीरो एमिशन एंड ऑल इलेक्ट्रिक व्हीकल’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के साथ संबोधित भी किया। भारतीय दूतावास के वक्तव्य के अनुसार श्रीवास्तव ने चीन में इस क्षेत्र की 200 से अधिक कंपनियों की प्राइवेट एसोसिएशन ‘चाइना ईवी 100’ के अध्यक्ष शेन किंगताई से भी मुलाकात की। किंगताई से मुलाकात के दौरान श्रीवास्तव ने कहा कि हम इस क्षेत्र में भारत के वर्ष 2030 में उपलब्धि हासिल करने के परिप्रेक्ष्य में चीन की कंपनियों की महत्वपूर्ण भूमिका देखते हैं।
विज्ञापन