फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   eating endangered alligator

बाढ़ में बहकर आए मगरमच्छ को छह लोग ने तल कर खाया

Wed, 27 Jul 2016 04:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Wed, 27 Jul 2016 04:41 PM IST
विज्ञापन
eating endangered alligator
मगरमच्छ की एक व्यक्ति खाल उतार रहा है
चीन में छह लोगों को लुप्त प्रजाति का मगरमच्छ तल कर खाने के कारण हिरासत में लिया गया है। इन लोगों ने  मगरमच्छ तलते हुए अपना एक वीडियो चीन की सोशल साइट वीबो पर अपलोड किया था जिसके बाद इन्हें हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


बीजिंग न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक लुप्त प्रजाति का यह मगरमच्छ पिछले महीने चीन के अन्हूई प्रांत में आई बाढ़ के कारण यांगटजी मगरमच्छ फार्म से निकल आया था। 
विज्ञापन


वीडियो सोशल साइट पर पोस्ट होने के बाद तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में दिख रहा है एक बड़ी कढ़ाई में रखे 1 मीटर लंबे मगरमच्छ की एक व्यक्ति खाल उतार रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मगरमच्छ को लकड़ी से पीट-पीटकर जान से मारा

eating endangered alligator
वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने स्थानीय रेस्टोरेंट और अन्य जगहों पर वीडियो के आधार पर खोज शुरू की थी। एक ग्रुप जिसका नाम लियांग है उसने पुलिस को बताया कि उन्होंने मगरमच्छ को मारकर पकया है।

बीजिंग न्यूज के मुताबिक पकड़े गए लोगों ने बताया है कि उन्होंने मगरमच्छ को लकड़ी से पीट-पीटकर जान से मारा था। देखें वीडियो..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed