फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Earth could become 'ball of fire' within 600 years says Stephen Hawking

स्टीफन हॉकिंग ने दी चेतावनी, कहा- 600 सालों में पृथ्वी आग के गोले में तब्दील हो जाएगी

Wed, 08 Nov 2017 03:07 AM IST
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Updated Wed, 08 Nov 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
Earth could become 'ball of fire' within 600 years says Stephen Hawking
 ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग

 ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग ने चेतावनी दी है मानव जाति की बढ़ती आबादी और बड़े पैमाने पर ऊर्जा की खपत से पृथ्वी 600 सालों से भी कम समय या वर्ष 2600 तक आग के गोले में तब्दील हो जाएगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मानव प्रजाति का यदि कुछ और लाख वर्षों तक अस्तित्व सुनिश्चित करना है तो इंसानों को वहां (किसी और ग्रह) जाना होगा, जहां अभी तक कोई और नहीं गया है। बीजिंग में टेंसेंट डब्ल्यूई समिट में एक वीडियो के जरिये उन्होंने कहा, ‘मानव प्रजाति की बढ़ती आबादी और ऊर्जा के बेहिसाब इस्तेमाल के कारण हमारी दुनिया एक आग के गोले में बदलने जा रही है।’
विज्ञापन


पढ़ें- पेरिस समझौते पर स्टीफन हॉकिंग बोले - ग्लोबल वार्मिंग मानव सभ्यता के लिए बहुत बड़ा खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉकिंग ने वैज्ञानिकों से अपील करते हुए कहा कि सौरमंडल के बाहर एक ऐसे तारे की खोज करें, जहां ग्रहों की परिक्रमा इंसानों के रहने लायक हो। इस दौरान उन्होंने एल्फा सेनटॉरी नामक एक तारे की तरफ इशारा किया, जो हमारे सौरमंडल में मानव के रहने लायक है और चार अरब प्रकाश वर्ष दूर है। 

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों को एक ऐसे एयरक्राफ्ट के लिए काम करना चाहिए, जो रोशनी की गति से उड़ान भर सके। उन्होंने कहा, ‘एक ऐसी प्रणाली विकसित हो जो मंगल ग्रह तक एक घंटे, प्लूटो तक एक दिन, पास वोयेगर तक एक हफ्ते और एल्फा सेनटॉरी तक 20 वर्षों से भी कम समय में पहुंच सके।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed