फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Doklam issue has been solved after Xi Jinping replaced the chief of PLA

73 दिनों बाद चीनी राष्ट्रपति ने उठाया कदम और सुलझ गया डोकलाम विवाद

Wed, 06 Sep 2017 09:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 06 Sep 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
Doklam issue has been solved after Xi Jinping replaced the chief of PLA

भारत और चीन ने 73 दिनों की गहमागहमी के बाद डोकलाम विवाद को सुलझा लिया है। दोनों देशों ने ब्रिक्स सम्मेलन से पहले सीमा से अपनी-अपनी सेना वापस बुला ली, लेकिन डोकलाम विवाद में सबसे महत्तवपूर्ण बिंदु पर बात नहीं हुई। सीमा विवाद चीनी राष्ट्रपति के उस फैसले के बाद हल हो सका, जिसमें उन्होंने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के ज्वाइंट स्टाफ डिपार्टमेंट प्रमुख को हटाया। 

विज्ञापन



गौरतलब है कि पीएलए में यह पद सबसे महत्वपूर्ण है और अमेरिकी ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन के समकक्ष माना जाता है। इस पद को पिछले साल चीनी राष्ट्रपति ने पीएलए के मिलिट्री रिफॉर्म के रूप में बनाया था, जिससे चीनी सेना युद्ध लड़ सके और जीत सके। 
विज्ञापन


पढ़ें: ड्रैगन ने फिर मारी पलटी, JeM सरगना मसूद अजहर पर अपना रुख नहीं बदलेगा चीन
विज्ञापन
विज्ञापन


डोकलाम विवाद का इतने दिनों तक चलना यह बताता है कि हटाए गए चीफ, जनरल फांग फेंगहुई भारत से साथ बातचीत में रोड़ा थे और शायद इस विवाद के लिए जिम्मेदार भी।  हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं था, जब चीनी और भारतीय सैनिकों में बीच तनातनी रही है। 

चीन इससे पहले भी कई बार लद्दाख में घूसपैठ की कोशिश कर चुका है। हालांकि पिछले मौकों पर कोई विवाद इतने दिनों तक नहीं चला है। इससे पहले चीन ने 2013 में लद्दाख में घूसपैठ की थी, जिस कारण लगभग तीन हफ्तों तक दोनों देशों की सेना के बीच तनाव रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed