फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Doklam issue ends with china diplomacy

खुद को फिर से राष्ट्रपति देखना चाहते हैं शी जिनपिंग, इसलिए जारी था डोकलाम विवाद

Tue, 29 Aug 2017 03:12 PM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
Doklam issue ends with china diplomacy
china
चीन में ब्रिक्स सम्मेलन शुरू होने से ठीक पहले डोकलाम से दोनों देशों की सेनाओं का हटाया जाना बहुत कुछ कहता है। चीन में 3 से 5 सितंबर को ब्रिक्स देशों का सम्मेलन होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन जाने की बात भी तय हो चुकी है। लेकिन पिछले साल जिस तरह मोदी ने पाकिस्तान में होने वाले सार्क सम्मेलन में जाते जाते कैंसिल किया था वह दुनिया के लिए एक सबक बन गया।
विज्ञापन


 चीन बहुत अच्छे से जानता है कि अगर भारत ने इस सम्मेलन का विरोध कर दिया या कोई भी बयान दे दिया तो यह चीन के हित में नहीं होगा और उसकी ग्लोबल पावर बनने की इच्छा पर पानी भी पर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार की नीतियों ने चीन बहुत अच्छे से वाकिफ है। वह पिछले कुछ दिनों से चल रहे डोकलाम विवाद पर भारत सरकार द्वारा एक भी बयान न दिए जाने के कारण भी बौखलाया हुआ है। जबकि चीन मीडिया का सहारा लेकर कई तरह की धमकियां भारत को देता रहा है। यहां तक की चीनी मीडिया ने यह भी कहा कि भारतीय सेना पीछे हटी है चीन की नहीं।
विज्ञापन


पढ़े: डोकलाम के बहाने भारत ने चीन के साथ-साथ पड़ोसी मुल्कों को भी कराया ताकत का एहसास
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने डोकलाम विवाद पर अपनी तटस्थता दिखाते हुए बता दिया है कि वह भूटान के साथ है। और उसकी मदद के लिए अपनी सेना खड़ी कर रखी है और सेना पुरजोर वहां टिकी रही।
चीन ने भारत सरकार का वो रुख भी देखा है कि किस तरह से पिछले साल पाकिस्तान में होने वाले सार्क सम्मेलन पर मोदी ने पानी फेरा था। उस समय भारत के साथ भूटान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने भी सम्मेलन का बहिष्कार खर दिया था।

पढें:बेशर्म चीन ने किया तिरंगे का अपमान, जान लेंगे तो खून खौल जाएगा

भारत की चुप्पी से सहमा चीन

Doklam issue ends with china diplomacy
india-china
बहरहाल, चीन का मामला थोड़ा अलग है। दोनों ही देश जानते हैं कि वो एक दूसरे के साथ अतिवादी नहीं हो सकते हैं। दोनों देश व्यापार के मामले में एक दूसरे पर निर्भर हैं। दूसरा भारत सरकार ने डोकलाम मामले में एक भी सीधा बयान जारी न कर और डोकलाम में भूटान के साथ खड़े रह कर यह भी बता दिया है कि वह बयानों से नहीं बल्कि काम करके दिखाता है।

विशेषज्ञ भारत के इस फैसले को जीत हार के रूप में न देखकर कूटनीतिक कदम बता रहे हैं। आर्थिक स्तर पर भी चीन और भारत का व्यापार इसका अहम कारण हैं। भारत ने पूरे मामले में जिस तरह से चुप्पी साध रखी है और बातचीत के जरिए हल निकाले जाने की बात की गई उसे भी एक मैच्योर कदम माना गया है।

भारत को मिल रहा था अंतराष्ट्रीय समर्थन

Doklam issue ends with china diplomacy
china

डोकलाम पर भारत का अंतराष्ट्रीय समर्थन भी बढ़ रहा है। जापान खुल कर भारत के साथ खड़ा है वहीं अमेरिका भी चीन के पाकिस्तान को दिए जा रहे समर्थन को देखते हुए भारत के साथ रहने के संकेत दिए हैं।

वहीं चीन के पीछे हटने के भी कई कारणों में से एक अक्टूबर में चीन में होने वाली कांग्रेस है जिसके लिए एक बार फिर राष्ट्रपति शी जिन पिंग अपना भाग्य आजमाने को भी देखा जा रहा है।

शी जिन पिंग को लगता है कि डोकलाम विवाद पर उनका तेवर उन्हें अगला कार्यकाल दिलाने में मददगार साबित होगा। लेकिन उनका अड़ियल रुख ज्यादा चल नहीं पाया। चीन भारत की ताकत को समझने लगी है कि भारत अब 1962 वाला भारत नहीं है। इसलिए भी वह किसी तरह के शक्ति परीक्षण से धमकी देकर काम चलाता रहा और किसी तरह के युद्ध से बचता रहा।

 भारत ने अपने इस एक कदम से दो निशाने साध लिए हैं। पाकिस्तान जो अभी तक चीन के दम पर उछल रहा था अब समझ जाएगा कि भारत न हटा और न डिगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed