फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   DF -16 missile test by China, India, Japan and the US reach

चीन ने किया डीएफ-16 मिसाइल का परीक्षण, भारत के कई शहर रेंज में

Mon, 06 Feb 2017 03:47 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Feb 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
DF -16 missile test by China, India, Japan and the US reach
चीन की रॉकेट फोर्स ने अपनी आधुनिक डीएफ-16 मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल के साथ अभ्यास किया। ये बैलिस्टिक मिसाइल्स 1000 किलोमीटर तक मार कर सकती हैं। भारत के कई शहर इस मिसाइल की रेंज में आ गए हैं।  अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अपनी हथियार प्रणालियों को गुप्त रखने वाली पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने एक वीडियो जारी किया है।
विज्ञापन


इस वीडियो में चाइना की मीडियम रेंज डीएफ-16 बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ सैन्य अभ्यास किया गया। चाइनीज आर्मी के शस्त्रागार में रॉकेट फोर्स इन मिसाइल्स का रखरखाव करती है। वीडियो फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चाइना ने कई लांच वाहनों पर इन बैलिस्टिक मिसाइल का प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन

 

यह तीसरा मौका है जब चीन की  ये मिसाइल दिखी है

DF -16 missile test by China, India, Japan and the US reach
चीन के दैनिक स्टेट रन के मुताबिक सोमवार को प्रदर्शन में शामिल सैन्य दस्तों में कैमिकल, बॉयोलॉजिकल प्रदूषण को रोकने वाली उपग्रह टोही उपकरण, इलैक्ट्रॉनिक जैमिंग शामिल थे। हालांकि इन मिसाइलों को सैन्य दस्ते में लांच करते हुए वीडियो नहीं दिखाया गया है। इस अभ्यास में दो तरह की डीएफ-16 मिसाइल्स शामिल हुईं। वीडियो में तीसरी बार ऐसा है कि इन मिसाइलों का प्रदर्शन किया गया है।

पहली बार इन मिसाइल को सितंबर 2015 में बीजिंग में मिलिट्री परेड के दौरान दिखाया गया। दूसरी बार जुलाई में एक न्यूज प्रोग्राम में जनरल फैन चैंगलोंग, जो कि केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष हैं इन मिसाइलों का परीक्षण करते हुए दिखाई दिए थे। हालांकि पीएलए ने कभी भी अपनी बैलिस्टिक मिसाइल्स की खासियतों के बारे में जानकारी साझा नहीं की है। विशेषज्ञ बताते हैं कि डीएफ-16 विदेशी सैन्य प्रतिष्ठानों के लिए एक चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed