{"_id":"57ce03cd4f1c1b1c56317af6","slug":"despite-obama-s-warning-new-chinese-vessels-spotted-in-south-china-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"US की चेतावनी के बावजूद चीन ने तैनात किए तटरक्षक पोत ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
US की चेतावनी के बावजूद चीन ने तैनात किए तटरक्षक पोत
एजेंसी/ हांगझोउ
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की चेतावनी के बावजूद चीनी जहाजों का बेड़ा दक्षिण चीन सागर में विवादित जलक्षेत्र के करीब तैनात दिखे । फिलीपींस के रक्षा मंत्री डेलफिन लोरेनजाना ने सोमवार को कहा कि फिलीपींस रक्षा मंत्रालय ने चार चीनी तटरक्षक जहाजों और छह अन्य जहाजों की तस्वीरें जारी किए हैं, जो दक्षिण चीन सागर के विवादित जलक्षेत्र स्कारबोरो शोल के एक मील से भी कम की दूरी पर तैनात हैं।
स्कोरबोरो शोल पर फिलीपींस और चीन दोनों अपना दावा करते हैं। फिलीपींस के मछुआरे यहां मछली मारने जाया करते हैं जबकि इस जलक्षेत्र का नाम स्कोरबोरो शोल चीन ने ही दिया है। लिहाजा चीन इस पर अपना दावा जताता है।
बहरहाल जी-20 सम्मेलन के दौरान सोमवार को चीनी जहाजों की इस जलक्षेत्र में मौजूदगी भड़काने वाला पहल लग रहा है जबकि मार्च में वाशिंगटन में एक बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को चेताते हुए कहा था कि वह स्कारबोरा शोल पर एक कृत्रिम द्वीप का निर्माण नहीं करें।
विज्ञापन
ओबामा ने इसी तरह के संदेश शनिवार को यहां एक बैठक के दौरान चीनी राष्ट्रपति को दिए। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों को इसका इंतजार है कि जी-20 सम्मेलन के बाद स्कारबोरो शोल पर चीन क्या निर्णय लेता है।