{"_id":"5a6f61704f1c1ba1268b7251","slug":"chinese-smartphone-dominated-samsung-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Samsung को पछाड़ भारत में चीनी स्मार्टफोन का दबदबा","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
Samsung को पछाड़ भारत में चीनी स्मार्टफोन का दबदबा
एजेंसी, उमर उजाला, बीजिंग
Updated Tue, 30 Jan 2018 05:19 AM IST
विज्ञापन
chinese Smartphone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीयकरण (लोकलाइजेशन) से चीनी स्मार्टफोन ब्रांड का दबदबा भारतीय बाजार में बढ़ रहा है। एक वैश्विक तकनीकी विश्लेषण कंपनी ने यह बात कही है। कनालिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि स्मार्टफोन निर्माता श्याओमी साल 2017 की चौथी तिमाही में भारतीय बाजार में लगभग 82 लाख स्मार्टफोन की बिक्री करने के साथ ही अग्रणी कंपनी सैमसंग को पछाड़ते हुए बाजार की नंबर वन कंपनी बन गई।
विज्ञापन
सैमसंग ने आलोच्य अवधि में इससे थोड़ा कम 73 लाख स्मार्टफोन की बिक्री की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कनालिस के हवाले से बताया कि दोनों कंपनियों की भारत के स्मार्टफोन बाजार में आधे से अधिक की हिस्सेदारी हो गई है। श्याओमी की बाजार हिस्सेदारी 27 फीसदी, जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद सैमसंग की 25 फीसदी है।
विज्ञापन
कनालिस के शोध विश्लेषक इशान दत्त ने श्याओमी की तेजी से प्रगति का श्रेय चैनल स्ट्रेटेजी, मार्केटिंग तथा उत्पादों में सफल स्थानीयकरण (लोकलाइजेशन) को दिया।
विज्ञापन