{"_id":"594f37ba4f1c1b7a3a8b46ef","slug":"chinese-scientists-says-they-have-made-world-s-powerful-submarine-for-their-millitary","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चीनी समंदर में अमेरिकी नहीं कर पाएंगे घुसपैठ, पनडुब्बियां भी पकड़ लेगा चीन!","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
अब चीनी समंदर में अमेरिकी नहीं कर पाएंगे घुसपैठ, पनडुब्बियां भी पकड़ लेगा चीन!
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Sun, 25 Jun 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में हथियारों को लेकर होड़ में अव्वल रहने वाले चीन ने एक और नया हथियार तैयार किया है। इस बार उसने पानी के रास्ते दुश्मनों के पसीने छुड़ा देने वाली पनडुब्बियों की काट खोज निकाली है। चीन ने ऐसा डिवाइस बना लिया है, जो पानी के भीतर किसी भी गतिविधि को पकड़ लेगा और समय रहते चीनी नौसेना हमला कर उस दुश्मन को नष्ट कर देगी। चाहे वो पनडुब्बी ही क्यों न हो। चीन के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि ये दुनिया की सबसे शक्तिशाली पनडुब्बी डिटेक्टर है ।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे शंघाई में बनाया गया है, जिसकी जानकारी खुद चीन के सबसे बड़े शोध संस्थान चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस ने दी है। संस्थान ने बताया कि 'सुपर कंडक्टिव मैग्नेटिक एनोमली डिटेक्शन एरे' नाम की ये डिवाइस समुद्र में छुपे खनिजों और दूसरी पनडुब्बियों का तेजी से पता लगाने में सक्ष्म है। बताया जा रहा है कि ये रियेक्टर हवा में रहकर भी खनीजों की सही जगह पता लगाने में सबसे आगे है। इसका इस्तेमाल नागरिक एवं सैन्य विमानों पर किया जा सकता है।
विज्ञापन
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक चीन की मिलिट्री इसे जल्द ही अपने खेमे में शामिल कर सकती है। डॉ. ली चॉन्ग ने बताया कि ये चीनी डिवाइज पुरानी पनडुब्बियों पर लगे डिवाइसों से इसलिए अलग है क्योंकि इसमें जो नई तकनीकियां इस्तेमाल की गई हैं, वो इसकी क्षमता का राज है। प्रोफेसर झांग झी ने कहा, 'इसका इस्तेमाल धरती पर खनिजों का पता लगाने और सागर में पनडुब्बियों का पता लगाने में किया जा सकता है।'
विज्ञापन