फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Chinese Research fellow said Indian media is making wedge between China and Pakistan

चीनी शोधकर्ता: पाकिस्तान और चीन के रिश्तों में कड़वाहट पैदा करना चाहता है भारत

Thu, 22 Feb 2018 11:43 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Feb 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
Chinese Research fellow said Indian media is making wedge between China and Pakistan
पाकिस्तान- चीन

पाकिस्तान की संसद ने उन दावों को खारिज कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि वह मेंडरिन को अपनी आधिकारिक भाषा बनाने वाला है। संसद का कहना है कि वह चीन के साथ अपने रिश्तों की वजह से इस भाषा को प्रोत्साहित कर रहा है। पाक संसद ने ट्वीट कर कहा- बढ़ती संबद्धता की रौशनी में सीपीईसी के तहत पाकिस्तान और चीन के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए चीन की आधिकारिक भाषा के कोर्स जिसे कि स्टैंडर्ड चाइनीज कहा जाता है, उसकी पहुंच हर किसी तक करवाई जाएगी ताकि इससे संचार में आने वाले खर्च को कम किया जा सके।

विज्ञापन


पाकिस्तान के एक टीवी चैनल ने सोमवार को खबर दी थी कि देश की संसद ने मेंडरिन को आधिकारिक भाषा बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद कई भारतीय मीडिया संस्थानों ने इसकी खबरें दी थी। जिसके बाद शंघाई एकेडमी ऑफ सोशल साइसेंज के अंतर्राष्ट्रीय संबंध संस्थान के शोधकर्ता ह्यू जियोंग ने कहा- कुछ भारतीय मीडिया संस्थानों ने झूठी खबरें फैलाई ताकि चीन और पाकिस्तान के बीच कड़वाहट पैदा की जा सके।
विज्ञापन


इससे पहले की पाकिस्तानी संसद इस तरह की खबरों को खारिज करती कुछ सोशल मीडिया पंडितों ने आरोप लगाया कि चीन पाकिस्तान पर कब्जा कर रहा है और पाक की अपने देश की भाषाओं को नंजरअंदाज करने की वजह से आलोचना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed