G20 के लिए चीन पहुंचे ओबामा के स्टाफ को चीनी अधिकारी ने लगाई फटकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को यहां पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनके दल को हवाईअड्डे पर अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा।
जैसे ही ओबामा का विमान उतरा, एक चीनी अधिकारी ने अमेरिकी अधिकारियों को दूर रखते हुए फटकारा कि यह देश और एयरपोर्ट उसका है।
चीनी अधिकारियों ने शिखर सम्मेलन के मद्देनजर एयरपोर्ट पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सूसन राइस और व्हाइट हाउस के पत्रकार दल को भी छूट नहीं दी गई।
ओबामा के करीब नहीं जा सके अमेरिकी अधिकारी
आमतौर पर ओबामा की यात्रा के दौरान उनके साथ जाने वाले पत्रकार विमान की लैंडिंग के बाद विमान के नीचे खड़े हो जाते हैं ताकि ओबामा की विमान से उतरते फोटो ले सकें। चीनी अधिकारियों ने उन्हें दूर रखा। उनमें से एक तो व्हाइट हाउस स्टाफ पर चीख पड़ा।
एक महिला अमेरिकी अधिकारी ने उसे बताया कि यह अमेरिकी विमान है और उसके राष्ट्रपति हैं। इस पर चीनी अधिकारी बरस पड़ा-यह हमारा देश है। यह हमारा एयरपोर्ट है।
इसके अलावा सूसन राइस और व्हाइट हाउस के सीनियर स्टाफ बेन रोड्स ने विमान के पास लगाई गई नीली रस्सी उठाकर ओबामा के पास जाने की कोशिश की तो इस पर वह चीनी अधिकारी नाराज हो गया और उसने राइस का रास्ता रोकने की कोशिश की।