फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Chinese Naval Exercise in South China Sea is a massive reply to america

दक्षिण चीन सागर में ड्रैगन ने फिर दिखाई ताकत, सैन्य अभ्यास में शामिल किया एयरक्राफ्ट कैरियर

Fri, 30 Mar 2018 07:50 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Mar 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
Chinese Naval Exercise in South China Sea is a massive reply to america

चीन ने एक बार फिर दक्षिण चीन सागर में अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नौसेना (पीएलएएन) ने दक्षिण चीन सागर में बड़ा नौसैनिक अभ्यास किया है। खास बात यह है कि इस अभ्यास में इकलौता एयरक्राफ्ट कैरियर लियाओनिंग को भी शामिल किया गया।

विज्ञापन


प्लैनेट लैब्स की ओर से जारी की गई तस्वीरों के मुताबिक, चीन के 40 से ज्यादा नौसैनिक पोतों ने हैनान द्वीप पर कड़ा अभ्यास किया। इस दौरान चीन का इकलौता एयरक्राफ्ट कैरियर लियाओनिंग इन 40 नौसैनिक पोतों के बीच मौजूदा था।
विज्ञापन


हालांकि चीन के रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि सैन्य अभ्यास में एयरक्राफ्ट कैरियर लियाओनिंग शामिल था या नहीं। हालांकि सैन्य विशेषज्ञों ने माना कि अभ्यास में लियाओनिंग ने भी हिस्सा लिया था।माना जा रहा है कि चीन की पीएलएएन का यह अबतक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि बीते दिनों अमेरिकी नौसेना का डेस्ट्रायर चीन के कृत्रिम द्वीप के बेहद करीब से गुजरा था। चीन ने इसका विरोध भी दर्ज कराया था। चीन का कहना है कि सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इस इलाके में किसी तीसरे देश को आने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed