{"_id":"5ac6f8084f1c1bcb618b595a","slug":"chinese-ministry-said-246-country-policemen-died-due-to-overwork","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोध में खुलासा, ओवरवर्क की वजह से 246 चीनी पुलिसकर्मियों की हुई मौत","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
शोध में खुलासा, ओवरवर्क की वजह से 246 चीनी पुलिसकर्मियों की हुई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
चीनी पुलिसकर्मी
चीन के लोक सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार चीन के हर दो में तीन पुलिसकर्मियों की मौत अपराधियों से लड़ते हुए नहीं बल्कि ज्यादा काम करने की वजह से होती है। इन सैनिकों में ज्यादातर की मौत काम के वक्त हुई है। मंत्रालय का कहना है कि सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि जिन पुलिसकर्मियों की मौत हुई है उनकी औसत उम्र 43.5 साल है जोकि चीन की औसत आयु का आधा है।
विज्ञापन
चीनी शोध के अनुसार- साल 2017 में 361 चीनी सार्वजनिक सुरक्षा कर्मियों की काम पर मौत हो गई थी। जिसमें से 246 की मौत ज्यादा काम करने की वजह से हुई थी। मंत्रालय का मानना है कि ओवरवर्क चिंता का विषय है क्योंकि फ्रंटलाइन पुलिसकर्मी रोजाना 13 से 15 घंटे काम करते हैं।
विज्ञापन
चीनी मंत्री ने कहा कि कल्याणकारी उपाय के रूप में उन्होंने पुलिसकर्मियों के परिवार को मिलने वाली पेंशन राशि को बढ़ा दिया है और उनके इंश्योरेंस पैकेज को अपग्रेड कर दिया गया है। इस शोध में वैज्ञानिक और तकनीकी उपकरणों की महत्ता पर बल देने के लिए कहा गया है ताकि पुलिसकर्मियों पर से काम का बोझ घट सके।
विज्ञापन