फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Chinese media threatens india, support to japan on south china sea

दक्षिण चीन सागर पर जापान का साथ देने पर चीनी मीडिया ने भारत को दी धमकी

Wed, 09 Nov 2016 05:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Nov 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
Chinese media threatens india, support to japan on south china sea
- फोटो : pti

पीएम नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान भारत दक्षिण चीन सागर पर यदि जापान के साथ जुड़ता है तो उसे चीन के साथ द्विपक्षीय व्यापार में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। चीनी मीडिया ने यह चेतावनी बुधवार को दी। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल दक्षिण चीन सागर पर चीन के दावे को खारिज कर चुका है। सरकार संचालित ग्लोबल टाइम्स ने एक लेख में कहा, ‘भारत को इस विवाद में उलझने की आशंका से सावधान रहना चाहिए, यह अमेरिका का मोहरा बनने के रूप में खत्म होगा और उसे विशेषकर चीन की तरफ से व्यापार और व्यवसाय के रूप में बड़ा नुकसान होगा।’ 
विज्ञापन


इसमें कहा गया, ‘जापान के जरिये चीन को साधने से भारत का ज्यादा लाभ नहीं होगा। यह सिर्फ नई दिल्ली और बीजिंग के बीच अविश्वास को बढ़ाएगा।

एनएसजी की राह रोकने पर दी सफाई

Chinese media threatens india, support to japan on south china sea

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि मोदी की जापान यात्रा के दौरान भारत टोक्यो से दक्षिण चीन सागर मामले में ट्रिब्यूनल के फैसले का पालन करने पर समर्थन की मांग रहा है।

लेख में कहा गया कि भारत दक्षिण चीन सागर में अपने रुख को इसलिए बढ़ावा देना चाहता है क्योंकि बीजिंग ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत की दावेदारी को रोक दिया था। इसमें कहा गया, ‘भारत जानता है कि संगठन के नियमों के अनुसार, वह एनएसजी की सदस्यता के लिए अब भी योग्य नहीं है। 

चीन का फैसला उसके अंतरराष्ट्रीय कर्तव्यों का निर्वहन भर था। भारतीय मीडिया और सरकार द्वारा चीन को बली का बकरा बनाया जाना और अधिक मुश्किलें खड़ी करके बदला लेने की कोशिश करना बेतुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed