फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Chinese media state run says border row, India needs to be taught the rules

सीमा विवाद पर बोला चीनी मीडिया- भारत को सिखाना पड़ेगा सबक

Wed, 28 Jun 2017 01:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Wed, 28 Jun 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
Chinese media state run says border row, India needs to be taught the rules

मंगलवार का चीन द्वारा कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर कड़ा रुख अपनाने के बाद अब चीनी मीडिया ने अपने देश से भारत के खिलाफ कड़ा रवैया अपनाने की वकालत की है। चीन के अखबार स्टेट रन ने अपने देश की सरकार से कहा है कि वो भारत को उनके जवानों को वापस बुलाने के लिए मजबूर करे।

विज्ञापन


चीनी मीडिया ने भारतीय सेना पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इंडियन आर्मी के सैनिकों ने घुसपैठ की है और उन्हें सही नियम बताए जाने चाहिए।स्टेट रन ने लिखा है कि अमेरिका के साथ की वजह से भारत खुद रणीनीतिक तौर पर सबसे सबसे आगे समझकर जिद्दी रवैया अपना रहा है। वहीं अमेरिका समेत अन्य पश्चिमी देश भी भारत को उकसा रहे हैं। 
विज्ञापन


चीनी मीडिया का कहना है कि उनका भारत से सीमा विवाद को बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है। वहीं मंगलवार को चीन ने सिक्किम नियंत्रण रेखा संकट के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया है कि भारतीय सेना ने चीन की सीमा में घुसपैठ की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत पर चीन ने लगाया निर्माण कार्य रोकने का आरोप

Chinese media state run says border row, India needs to be taught the rules
सिक्किम में घुसपैठ - फोटो : sputniknews

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा है कि वो भारत से अनुरोध करते हैं कि जिन जवानों ने सीमा को पार किया है वो उसे वापस बुलाए। चीन ने कहा है कि भारत-चीन सीमा पर शांति के लिए जरूरी है कि सरकार इसे गंभीरता से ले और सीमा पार करने वाले जवानों को वापस बुलाए। भारत, चीन की क्षेत्रीय सीमाओं और उसकी संप्रभुता का सम्मान करे।

इससे पहले चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को ही बयान जारी करके कहा था कि भारतीय सेना ने उसे भारत-चीन सीमा के सिक्किम खंड में सड़क बनाने से रोका है। इस डोंगलंग निर्माण क्षेत्र का चीन अपनी सीमा में होने का दावा करता आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed