फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   chinese media Miffed at a US support for india, says us is planning military clash

भारत-अमेरिका की नजदीकी से चिढ़ा चीनी मीडिया, कहा- जंग कराना चाहता है US

Wed, 26 Jul 2017 02:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 26 Jul 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
chinese media Miffed at a US support for india, says us is planning military clash

अमेरिका और भारत के बीच बढ़ती दोस्ती से चीन परेशान हो रहा है। दो दिनों पहले अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन एग्जामिनर में छपे एक लेख से चीनी मीडिया चिढ़ा हुआ है। चीनी मीडिया ने अमेरिका पर भारत और चीन के बीच युद्ध भड़काने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


दो दिनों पहले अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन एग्जामिनर में 'ट्रंप मस्ट सपोर्ट इंडिया अगेन्स्ट चाइना' नाम से एक लेख छपा था। जिसमें कहा गया था कि अमेरिका चीन के खिलाफ भारत को सपोर्ट जरूर करेगा। भारत और अमेरिका एक महत्वपूर्ण संबंध साझा करते हैं। चीनी के बढ़ते कदम से निपटने के लिए अमेरिका भारत की मदद जरूर करेगा। 
विज्ञापन


यह लेख चीनी सरकार के आधिकारिक अखबार ग्लोबल टाइम्स को नागवारा गुजरा। बुधवार को ग्लोबल टाइम्स में इसके संबंध में एक लेख छपा। इस लेख में कहा गया कि अमेरिका हर विवाद में अपनी टांग अड़ाना चाहता है और शायद ही कभी विवाद खत्म करने में मदद करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लोबल टाइम्स में वॉशिंटन एग्जामिनर में छपे लेख की आलोचना की गई है। चीनी अखबार में कहा गया कि पश्चिम में कई ऐसी ताकतें है जो भारत और चीन के बीच युद्ध भड़काना चाहती है। जिससे वह बिना कुछ किए अपना फायदा निकाल सकें। अमेरिका इसी नीति को दक्षिण चीन सागर में लागू कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed