फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   chinese media demand india involved in pakistan china economic corridor

पाक-चीन आर्थिक कॉरिडोर में शामिल हो भारत, चीनी मीडिया ने की मांग

Sat, 24 Dec 2016 11:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Dec 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
 chinese media demand india involved in pakistan china economic corridor
आर्थिक कॉरिडोर
पाकिस्तान और चीन के बीच इकॉनमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) में अब भारत के भी शामिल होने की मांग की जा रही है। बीते दिनों ही पाकिस्तान ने इसमें शामिल होने के लिए भारत को ऑफर दिया था। अब चीन की आधिकारिक मीडिया ने कहा है कि तकरीबन 46 अरब डॉलर से बने इस आर्थिक कॉरिडोर से जुड़ने के पाकिस्तानी जनरल की पेशकश को स्वीकार करें।
विज्ञापन


सरकारी समाचार पत्र 'ग्लोबल टाइम्स' के एक ऑर्टिकल में कहा गया है कि नई दिल्ली को चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर से जुड़ने के लिए पाकिस्तान की ओर से कई गई पेशकश को स्वीकार करने पर एक बार फिर विचार करना चाहिए। दोनों देशों को दुश्मनी को कम करने क सबसे अच्छा तरीका परस्पर फायदों पर आर्थिक सहयोग स्थापित करना है।
विज्ञापन


बताते चलें कि पाकिस्तानी सेना के दक्षिणी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रियाज ने इस हफ्ते ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान को एक साथ आना चाहिए और आर्थिक कोरिडोर से जुड़ना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत चीन के साथ अपने आर्थिक नुकसान को कम कर सकता है

 chinese media demand india involved in pakistan china economic corridor
आर्थिक कॉरिडोर

चीनी मीडिया ने कहा है कि भारत सीपेक से खुलने वाले नए व्यापार मार्गों से अपने निर्यात बढ़ा सकता है। वहीं, इस आर्थिक कॉरिडोर से भारत चीन के साथ अपने आर्थिक नुकसान को कम कर सकता है।

वहीं, पाकिस्तानी जनरल रियाज ने कहा कि भारत को दुश्मनी भुलाकर 46 बिलियन डॉलर के कॉरिडोर में शामिल होना चाहिए। ईरान, अफगानिस्तान और दूसरे सेंट्रल एशियाई देश इसका फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed