फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Chinese foreign ministry says 74 countries and organizations support BRI project

चीन का दावा, 'बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव' परियोजना को मिला 74 देशों का साथ

Tue, 26 Sep 2017 04:19 AM IST
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Updated Tue, 26 Sep 2017 04:19 AM IST
विज्ञापन
Chinese foreign ministry says 74 countries and organizations support BRI project

चीन ने सोमवार को दावा किया कि 74 देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने उसके ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ (बीआरआई) परियोजना में शामिल होने के लिए हस्ताक्षर किए हैं। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि इससे यह संकेत मिलता है कि बीआरआई को विश्व समुदाय से सकारात्मक और व्यापक समर्थन मिला है।

विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने संवाददाताओं को बताया कि चीनी विदेश मंत्री वांग यी और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटेनियो गुटेरस न्यूयॉर्क में 22 सितंबर को ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ समझौते के हस्ताक्षर समारोह में शरीक हुए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चीनी विशेषज्ञ ने CPEC पर चीन को घेरा, कहा- भारत से पहले करनी चाहिए चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


लू कांग के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक मामलों का विभाग (यूएनडीईएसए) अरबों डॉलर के इस ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ परियोजना में शामिल होने वाला नया हस्ताक्षरकर्ता है। बता दें कि ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ चीन की महत्वाकांक्षी परियोजना है।

ये भी पढ़ें- नरम पड़ा चीन, पूछा ‘वन बेल्ट वन रोड’ पर हमसे कैसा संवाद चाहता है भारत

भारत इसका कथित तौर पर विरोध करता आया है क्योंकि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा भी इसी इनिशिएटिव परियोजना के अंतर्गत आता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजरता है। इस परियोजना के जरिए चीन अपनी विशेषज्ञता को दुनिया के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed