फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   chinese expert claims india is preparing for possible military clashes

अरुण जेटली के बयान से घबराया चीन, कहा- भारत कर रहा है युद्ध की तैयारी

Fri, 11 Aug 2017 11:23 AM IST
amarujala.com- Written by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Written by: अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 11 Aug 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
chinese expert claims india is preparing for possible military clashes

रक्षा मंत्री अरुण जेटली के बयान के बाद चीन को भारत से युद्ध का डर सताने लगा है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबकि चीनी एक्सपर्ट का कहना है कि बुधवार को दिया गया रक्षा मंत्री अरुण जेटली के बयान के बाद दोनों देशों के बीच जंग की संभावना बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार को अरुण जेटली ने कहा था कि भारत ने 1962 के युद्ध से सबक ले लिया है। अब वह किसी भी जंग के लिए तैयार है। जिसके बाद शंघाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज में एशिया-पैसिफिक स्टडी सेंटर के निदेशक झाओ गैन्चेंग ने ग्लोबल टाइम्स से बातचीत में कहा कि जेटली का यह बयान किसी भी भारतीय राजनेता द्वारा दिया गया सबसे कड़ा संदेश है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जेटली का ये बयान चीन के लिए एक संदेश है कि भारतीय सेना संभावित युद्ध की तैयारी कर रही है। जिसके बाद सीमा पर जंग की संभावनाएं बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झाओ ने कहा कि चीन को भारत पर लगातार दबाव बनाना चाहिए और सैन्य ऑपरेशन की तैयारी करनी चाहिए। साथ ही चीनी मीडिया ने लिखा कि भारतीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय सेना ने सीमा के आसपास के गांव खाली करा दिए हैं। 

'देश ने 1962 के युद्ध से लिया सबक, सेना अब किसी भी चुनौती से निपटने को तैयार'

chinese expert claims india is preparing for possible military clashes

गौरतलब है कि रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा था कि भारतीय सेना देश की सुरक्षा के मोर्चे पर पैदा किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि हमने 1962 की लड़ाई से सबक सीखा है। 

राज्यसभा में उन्होंने कहा कि देश के लोग चाहते हैं कि 1948 में कश्मीर का जो हिस्सा पाकिस्तान के पास गया था उसे वापस ले लिया जाए। भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर राज्यसभा में विशेष बहस के दौरान जेटली ने कहा कि पिछले कुछ दशकों के भारत ने कई चुनौतियों का सामना किया है और हम कह सकते हैं कि देश इससे जूझ कर और मजबूत हुआ है।

हमने 1962 में चीन के साथ हुए युद्ध से यही सबक सीखा है कि देश की सेना को अपने दम पर सक्षम होना होगा क्योंकि आज भी हमें अपने पड़ोसियों से चुनौतियों का सामना कर रहे  हैं। उन्होंने कहा कि 1962 की तुलना में 1965 और 1971 में हमारी सेना ज्यादा मजबूत थी।  

जेटली ने आगे कहा कि देश आतंकवाद और वामपंथी उग्रवाद जैसी बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है। देश के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को आतंकवाद की वजह से जान गंवानी पड़ी उन्होंने देश के बाहर और भीतर कुछ लोग आतंकवाद फैला रहे हैं। खास कर देश के उत्तरी इलाके में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed