फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   chinese company made racist ad

काले को धोकर गोरा बना डाला,अब हो रहा है विवाद

Mon, 30 May 2016 12:30 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 30 May 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
chinese company made racist ad
एक काला आदमी एक चीनी युवती को देखकर सीटी बजाता है - फोटो : bbc

चीन में डिटर्जेंट के एक नस्लवादी विज्ञापन से विवाद पैदा हो गया है। विज्ञापन में एक चीनी औरत एक काले आदमी को डिटर्जेंट खिलाकर वॉशिंग मशीन में डाल देती है, जिसमें धुलने के बाद वो गोरा होकर निकलता है। कियाओबी ब्रांड के लिए

विज्ञापन

तैयार इस विज्ञापन की शुरुआत में एक काला आदमी एक चीनी युवती को देखकर सीटी बजाता है और आंखों से इशारे करता है।


विज्ञापन

युवती उसे बुलाकर उसके मुंह में डिटर्जेंट रख देती है। इसके बाद उसे वॉशिंग मशीन में डाल देती है। इसके कुछ ही पलों बाद उसमें से एक गोरा चीनी युवक निकलता। महिला ये देख खुश हो जाती है और मुस्कुरा कर स्वागत करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन को लेकर अमरीका की कई न्यूज वेबसाइटों पर आलोचना शुरू हो गई है, जिसमें कहा गया है कि ये चीन में काले लोगों के प्रति यह नस्लीय रवैये का उदाहरण है। वीओएक्स डॉट कॉम के मुताबि, 'यह विज्ञापन बिल्कुल ही नस्लवादी है।'



यह हमें बताता है कि चीन में नस्ल और त्वचा के रंग के प्रति क्या नजरिया है।' हालांकि इस विज्ञापन चीन में कुछ लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहा और सोशल मीडिया में इसे करीब 2,000 लोगों ने देखा, कुछ लोगों ने टिप्पणी भी की है।

मालिक ने कहा मुझे ये नस्लवादी नहीं लगा

chinese company made racist ad

विवाद पर डिटर्जेंट कियाओबी के मालिक शिआ ने बीबीसी से कहा, 'जबतक लोगों ने इस ओर ध्यान नहीं दिलाया, मुझे ये नस्लवादी नहीं लगा था। सच कहें तो मैंने इस पर बहुत ध्यान नहीं दिया था।' यह ऐड एक महीना पुराना है लेकिन सोशल मीडिया पर अभी आया है और लोग इसकी खूब लानत मलामत कर रहे हैं।

ऐतिहासिक रूप से चीन में अफ्रीकी मूल के लोगों का आगमन लगभग शून्य रहा है, हालांकि हाल के सालों में इनकी संख्या बढ़ी है क्योंकि चीन और अफ्रीकी महाद्वीप के देशों का सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार बनकर उभरा है। चीन में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। चीन में 1990 के दशक में डार्ली ब्रांड के टूथपेस्ट का अनुवाद 'काले लोगों का टूथपेस्ट' के रूप में किया गया था। इसका पहले का वर्जन डार्की था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed