फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Chinese city urges Those who surrender to within 30 days will be treated leniently 

चीन का कट्टरवाद से प्रभावित मुस्लिमों को आदेश, 30 दिन के भीतर आत्मसमर्पण करें

Mon, 19 Nov 2018 04:42 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Nov 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
Chinese city urges Those who surrender to within 30 days will be treated leniently 
प्रतीकात्मक तस्वीर

चीन के पश्चिमी शिनजियांग प्रांत में कट्टरवाद से प्रभावित मुस्लिमों को आत्मसमर्पण किए जाने से संबंधित एक आदेश दिया गया। इसके तहत इन लोगों को 30 दिन के अंदर आत्मसमर्पण कर अपना अपराध स्वीकार करने का आदेश दिया गया है। इसमें अतिवाद, अलगाववाद और आतंकवाद से जुड़े लोग शामिल हैं। 

विज्ञापन


चीनी प्राधिकरण ने बाहर के आतंकी समूहों के संपर्क में आये लोगों को 30 दिन के भीतर आत्मसमर्पण कर अपना जुर्म कबूल करने का आदेश दिया है। अधिकारियों ने कहा कि जो न्यायिक अंग के समक्ष 30 दिन में अपने जुर्म को कबूल करेगा उनके साथ नरमी से निपटा जाएगा और इसके साथ ही उनकी सजा को भी टाला जा सकता है। शिनजियांग के हामी शहर की सरकार ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यह आदेश दिया है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि चीनी सरकार को बीते कुछ महीनों में कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और विदेशी सरकारों की तरफ से बड़ी संख्या में उइगर मुस्लिमों की गिरफ्तारी पर विरोध झेलना पड़ा है। शिनजियांग में रहने वाले उइगर मुस्लिमों और गैर-ईसाई समूहों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। बता दें कि चीन में उइगर एक अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय है। जिनका चीन के स्वशासित क्षेत्र शिनजियांग में लगातार कथित तौर पर दमन किया जा रहा है। हालांकि चीन ऐसे विरोध पर ध्यान नहीं दे रहा है। उसका कहना है कि हम अल्पसंख्यकों के धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। लेकिन हम सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे समूहों के खिलाफ कड़ा रूख अख्तियार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हामी शहर के प्रशासन ने नोटिस में कहा कि उन सभी लोगों को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया जाता है, जो आतंकवाद से संबंधित जुर्म में शामिल रहे हैं। वह सभी 30 दिन के भीतर आत्मसमर्पण कर अपने अपराध को कबूल कर सबूत उपलब्ध कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed