{"_id":"57b701354f1c1b73156eae5f","slug":"chinese-army-general-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी सेना के जनरल ने की आत्महत्या, एक हफ्ते में तीसरा मामला","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीनी सेना के जनरल ने की आत्महत्या, एक हफ्ते में तीसरा मामला
एजेंसी/ बीजिंग
Updated Fri, 19 Aug 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
सेना में उच्च रैंक के चीनी जनरल चेन ने अधिक मात्रा में नींद की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। एक महीने में चीन में सेना अधिकारी की आत्महत्या का यह तीसरा मामला है। आत्महत्या करने वाले सेना के अधिकारी का नाम चेन है और वह 54 वर्ष के थे। 1997 में हांगकांग अधिग्रहण में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
चेन पीपल लिबरेशन आर्मी में में तीसरे उच्च पद के अधिकारी थे और हाल ही में 6 अगस्त को उनका प्रमोशन भी हुआ था। लेकिन 5 अगस्त को उन्होंने शेनजेन में नींद की गोली खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
इसके पहले भी इसी महीने के शुरुआती एक हफ्ते में सेना के तीन शीर्ष अधिकारी आत्महत्या कर चुके हैं। आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नही हो सका है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन