{"_id":"5c3d9e9abdec2273724c380d","slug":"china-will-protect-its-nuclear-weapons-from-underground-wall-of-steel","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन अपने परमाणु हथियारों की सुरक्षा \"स्टील की भूमिगत दीवार\" से करेगा","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन अपने परमाणु हथियारों की सुरक्षा "स्टील की भूमिगत दीवार" से करेगा
Tue, 15 Jan 2019 02:19 PM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 15 Jan 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
nuclear bomb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने अपने परमाणु हथियारों को संभावित हमलों से बचाए रखने के लिए पहाड़ों के नीचे “स्टील की एक भूमिगत दीवार” बनाई है। देश के शीर्ष रक्षा वैज्ञानिक ने यह बात कही जिन्हें हाल ही में राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने देश के शीर्ष रक्षा सम्मान से सम्मानित किया है।
सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की रविवार की एक खबर के मुताबिक, 82 वर्षीय क्यान क्यूहू ने कहा कि चीन की, “भूमिगत स्टील दीवार” भविष्य में बनने वाले हाइपरसोनिक (आवाज से भी तेज गति से चलने वाले) हथियारों से होने वाले हमलों के साथ ही अन्य संभावित हमलों से “देश के सामरिक शस्त्रागारों की सुरक्षा सुनिश्चित” कर सकती है।
चीनी विज्ञान अकादमी एवं चीनी अभियांत्रिकी अकादमी के सदस्य क्यान ने समाचारपत्र को बताया कि “स्टील की भूमिगत दीवार” पहाड़ों की बहुत गहराई में स्थित सैन्य केंद्रों की श्रृंखला का हिस्सा है।
विज्ञापन
खबर में बताया गया है कि भले ही पहाड़ की चट्टानें दुश्मन के हमलों को रोकने में सक्षम हैं लेकिन इन केंद्रों के प्रवेश एवं निकास कमजोर हैं और क्यान का काम इन हिस्सों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करना था। (इनपुट:भाषा)