फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China will not meddle on kashmir issue due to cpec

चीन ने पाकिस्तान के अरमानों पर फेरा पानी, कश्मीर मुद्दे पर नहीं देगा कोई दखल

Thu, 04 May 2017 08:59 PM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल Updated Thu, 04 May 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
China will not meddle on kashmir issue due to cpec
चीन और भारत - फोटो : social media
चीन ने पाकिस्तान को तगड़ा झटका देते हुए साफ कह दिया है कि वो कश्मीर मुद्दे पर किसी भी तरह का दखल नहीं देगा। चीन ने साफ किया कि कश्मीर भारत-पाक के बीच आपसी मसला है, जिसे दोनों देश बातचीत के जरिए सुलझाएं। 
विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय ने एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि वो चीन-पाक इकोनॉमिक कॉरीडोर(सीपीईसी) के चलते जम्मू-कश्मीर पर अपने रुख में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं करेगा। 
विज्ञापन


चीन ने कहा कि भारत-पाक के बीच कश्मीर मुद्दा काफी पुराना है और दोनों देश इसे आपस में मध्यस्थता के जरिए हल करने का प्रयास करें। भारत शुरू से इस समस्या के हल के लिए तीसरे पक्ष की भूमिका से इंकार करता रहा है। कश्मीर में एक तिहाई हिस्सा पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है और दो तिहाई हिस्सा भारत के पास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीईसी के बनने से नहीं पड़ता है फर्क

चीन ने कहा कि सीपीईसी के बनने से उसके रुख में किसी तरह से कोई अंतर नहीं पड़ा है। चीन को आशा है कि दोनों देश इस मुद्दे पर संवाद को बढ़ाएंगे जिससे क्षेत्र में शांति और स्थिरता आएगी। हालांकि चीन संबंध सुधारने के लिए अपनी तरफ से प्रयास करता रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed