फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China will build the platform under the sea to Surveillance on enemies

दक्षिण चीन सागर के चप्पे चप्पे पर होगी चीन की नजर, समुद्र के नीचे बना रहा प्लेटफॉर्म

Tue, 28 Feb 2017 09:42 PM IST
एजेंसी/बीजिंग
एजेंसी/बीजिंग Updated Tue, 28 Feb 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
China will build the platform under the sea to Surveillance on enemies

दक्षिण चीन सागर को लेकर लगातार अपना अड़ियल रवैया अपनाने वाला चीन समुद्र के नीचे भी दुश्मनों पर नजर रखना चाहता है। इसके लिए चीन अब समुद्र के नीचे भी प्लेटफार्म बनाने जा रहा है। इस प्लेटफार्म का लक्ष्य रियल टाइम के भीतर समुद्र के नीचे की परिस्थितियों का अवलोकन करना है।

विज्ञापन


जबकि चीन का दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में मलेशिया, फिलिपींस और वियतनाम समेत कई दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों से विवाद अभी हल नहीं हुआ है। चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज (सीएएस) के शिक्षाविद वांग पिनशियान के मुताबिक - ‘दक्षिण चीन और पूर्वी चीन सागर में दीर्घकालीन निगरानी प्लेटफार्म का निर्माण शंघाई स्थित टोंगजी यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट ऑफ एकोस्टिक्स की मदद से होगा।’
विज्ञापन


चीन के सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ के मुताबिक वांग ने गत शनिवार को शंघाई में वैज्ञानिक फोरम से कहा कि प्लेटफार्म का निर्माण यह दिखाता है कि चीन अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में सक्रिय रूप से शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

समुद्र पर अधिकार को लेकर चीन का कई देशों से विवाद

China will build the platform under the sea to Surveillance on enemies

इंस्टीट्यूट ऑफ एकोस्टिक्स ने प्लेटफार्म की संवेदनशीलता के कारण इसके सटीक स्थान का खुलासा करने और इस पर हुए शोध के बारे में आगे की जानकारी नहीं दी। ग्लोबल टाइम्स ने ‘साइंसनेट’ की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि यह प्लेटफार्म समुद्र के नीचे की भौतिक, रासायनिक और भूविज्ञानी परिस्थितियों का अवलोकन करेगा और अन्य उद्देश्य के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाएगा।

समुद्र पर अधिकार को लेकर चीन का कई देशों से विवाद
दक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन सागर क्षेत्र में समुद्री सीमा को लेकर चीन के विवाद चल रहे हैं। वह तेल और प्राकृतिक गैस से संपन्न समुद्र के लगभग पूरे इलाके पर अपना दावा जताता है जबकि फिलीपींस,  वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान भी इस पर अपना दावा जताते हैं। चीन पूर्वी चीन सागर में द्वीपों पर जापान के दावे का भी विरोध करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed